Stock Market Update : शेयर बाजार में आज सुबह से उतार-चढ़ाव जारी है। सेंसेक्स आज सुबह 9.58 अंकों (-0.01%) की गिरावट के बाद अब दोपहर 2 बजे 52 अंकों से ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 5 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखी गई, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी आई।
एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में
– ऑटो सेक्टर में 1.64% की गिरावट रही।
– मीडिया सेक्टर में 2.72% की गिरावट दर्ज की गई।
– एफएमसीजी सेक्टर 0.86% गिरा।
– निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 1% की तेजी रही।
वैश्विक बाजारों की स्थिति
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला
– जापान का निक्केई 0.15% चढ़ा।
– कोरिया के कोस्पी में 0.83% की गिरावट रही।
– हांगकांग के हैंग सेंग में 0.56% की गिरावट दर्ज की गई।
– चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.46% की गिरावट रही।
विदेशी और घरेलू निवेशकों की गतिविधियां
25 फरवरी को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 3,529.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने 3,030.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
अमेरिकी बाजार का हाल
26 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला:
– डाउ जोंस 0.43% गिरकर 43,433 पर बंद हुआ।
– एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.014% की बढ़त के साथ 5,956 पर क्लोज हुआ।
– नैस्डैक 0.26% की बढ़त के साथ 19,075 पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी में गिरावट
26 फरवरी को महाशिवरात्रि के चलते शेयर बाजार बंद था। इससे पहले 25 फरवरी को:
– सेंसेक्स 147 अंकों की बढ़त के साथ 74,602 पर बंद हुआ।
– निफ्टी 5 अंकों की गिरावट के साथ 22,547 पर क्लोज हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट देखी गई।
निफ्टी मेटल में 1.54%, सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.22% और निफ्टी रियल्टी में 1.31% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी में मामूली तेजी रही।