Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: त्योहारों में लापरवाही के नतीजे अब दिखेंगे – हेल्थ मिनिस्ट्री… महारष्ट्र समेत 4 राज्यों में छठ पूजा पर रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशस्वास्थ्य

त्योहारों में लापरवाही के नतीजे अब दिखेंगे – हेल्थ मिनिस्ट्री… महारष्ट्र समेत 4 राज्यों में छठ पूजा पर रोक

Poonam Shukla
Last updated: 2020/11/17 at 9:53 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के दौरान देशभर में लोगों ने काफी लापरवाही बरती है। इसके नतीजे अब देखने को मिलेंगे। मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अभी मरीजों के आंकड़े कम हुए हैं, लेकिन अगले दो हफ्ते काफी अहम है। इसी दौरान कोरोना के केस घटने की बजाय बढ़ सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मंत्रालय ने दिल्ली में केस बढ़ने और मौतों की संख्या में हुए इजाफा पर भी चिंता जताई। कहा कि केस बढ़ने का कारण टेस्टिंग की संख्या स्थिर होना है। जून में औसतन 50-57 हजार टेस्ट दिल्ली में होते थे। इसके बाद टेस्टिंग दर बढ़ने की बजाय स्थिर हो गया। इस बीच, बड़ी संख्या में लोग ट्रेस नहीं हो पाए और कोरोना फैलते रहा। अब केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार से टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है। हर दिन 1 लाख से 1.20 लाख टेस्ट होंगे।

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने क्या कहा?

- Advertisement -
  • दिल्ली में अब 3500 ICU बेड्स उपलब्ध हैं। इसे अगले कुछ दिनों में 6 हजार करना है। दो दिनों के अंदर 537 नए ICU बेड्स सरदार पटेल कोविड हॉस्पिटल में तैयार किए गए हैं।
  • सीरम इंस्टीट्यूट का वैक्सीन तीसरे फेज के ट्रायल में है। अभी कुल 5 वैक्सीन ट्रायल फेज में हैं। इनमें 2 का फाइनल ट्रायल शुरू हो गया है।
  • देश में रिकवरी रेट 93% हो गया है। पिछले हफ्ते हर दिन औसतन 46,700 लोग ठीक हुए। औसतन 40 हजार 300 नए केस सामने आए।
  • अब तक 12 करोड़ 65 लाख टेस्ट हो चुके हैं।
  • देश में ओवरऑल 7.0% की दर से केस मिले। अब डेली पॉजिटिविटी रेट 4.1% है।
  • पिछले हफ्ते हर 10 लाख की आबादी में 211 नए केस मिले। ये आंकड़ा अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है।

चार राज्यों ने छठ पूजा पर रोक लगाई

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने सार्वजनिक छठ पूजा पर रोक लगा दी है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाला और ओडिशा शामिल हैं। राज्य सरकारों ने कहा है कि छठ पूजा के दिन कोई भी सार्वजनिक नदियों, तालाबों पर पूजा नहीं कर सकता है।

आदेश के मुताबिक, श्रद्धालु अपने घर में ही पूजा कर सकते हैं। उधर, झारखंड सरकार ने भारी विरोध के चलते छठ पूजा पर लगी रोक हटा ली है। सोमवार को ही आदेश जारी कर हेमंत सोरेन सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर रोक लगाई थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अमित जोगी भस्मासुर… मानसिक संतुलन खो चुके है… बाथरूम में बैठकर लेते हैं फैसला… विधायक प्रमोद शर्मा ने क्यों कहा ऐसा… पढ़िए पूरी खबर
Next Article शर्मशार : टीचर व्हाटसअप पर छात्राओं को भेजा करता था अश्लील मैसेज… किसी को मत बताना मैं ज्यादा नंबर दिला कर पास करा दूंगा… अपराध दर्ज….
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Big News : तेज आंधी तूफान से 2 इंडिगो फ्लाइट क्षतिग्रस्त, की गई इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित
Breaking News NATIONAL May 21, 2025
CG Accident Breaking : दो ट्रक और सवारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत से लगी भीषण आग, एक की मौत, तीन घायल
Breaking News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Crime : युवती से दुष्कर्म करने वाले चार दरिंदे गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 21, 2025
Arang News : पहलगाम हमले के शहीदों की याद में युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?