Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर दौरे पर, प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, देखिये आज की खास खबरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर दौरे पर, प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, देखिये आज की खास खबरे

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/01 at 10:21 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर दौरे पर, प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, देखिये आज की खास खबरे
CG NEWS : 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर दौरे पर, प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, देखिये आज की खास खबरे
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज, 1 मार्च से प्रारंभ हो गई हैं। इस वर्ष राज्यभर से 2,40,341 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायपुर दौरा

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे एक निजी होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:15 बजे वे छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 8वें प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री साय 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

- Advertisement -

प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आज विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के नेता सुकमा और कोंटा स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय की जानकारी मांगने को लेकर विरोध में उतरे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन करेंगे। 3 मार्च को कांग्रेस पार्टी ED कार्यालय के सामने बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।

2 मार्च को होगी कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 2 मार्च को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। यह बैठक दोपहर 3 बजे मंत्रालय में होगी। यह बैठक राज्य के आगामी बजट से एक दिन पहले आयोजित की जा रही है, जो 3 मार्च को पेश किया जाएगा।

राजधानी रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

1. सामूहिक कन्या विवाह : छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा निर्धन कन्याओं के लिए निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह न्यू एंट्री पॉइंट होटल, ट्रांसपोर्ट नगर, रावांभाठा में सुबह 9 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

2. पूजन विधि कार्यशाला : महाराष्ट्र मंडल के अवंति विहार-शंकरनगर और देवेंद्र नगर महिला केंद्र द्वारा पूजन विधि पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम चौबे कॉलोनी स्थित भवन में अपरान्ह 3:30 बजे से होगा।

3. राम रक्षा स्तोत्र पाठ : महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं के नेतृत्व में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित हनुमान मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। यह आयोजन शाम 7 बजे से शुरू होगा।

छत्तीसगढ़ में आज के दिन कई महत्वपूर्ण गतिविधियां हो रही हैं, जिनका सामाजिक और राजनीतिक रूप से व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।









TAGGED: 12thBoardExam, CabinetMeeting, cg news, Chhattisgarh, ChhattisgarhPolitics, CongressProtest, EDProtest, RaipurEvents, RaipurUpdates, SocialEventsCG, VISHNUDEOSAI, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजधानी रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article road accident : कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत road accident : कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Next Article CG NEWS : महादेव कावरे बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति CG NEWS : महादेव कावरे बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति

Latest News

CG News : बिजली कर्मचारी से सरेआम मारपीट, ठेकेदार समेत 3 पर केस दर्ज
Grand News Khairagarh - chhuikhadan - gandai छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: सब्जी व्यापार के नाम पर दोस्ती, फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध — ब्लैकमेल कर लूटे 29 लाख!
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 20, 2025
CG NEWS: गोली कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अबतक सात लोगों पर हुई कार्रवाई
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही: बिना परीक्षा दिए पास हुए छात्र, स्कूलों ने बांटे सर्टिफिकेट! विधायक ने उठाई जांच की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?