रायपुर।Governor birthday : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि राज्यपाल के रूप में रमेन डेका के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने मां कामाख्या से प्रार्थना करते हुए राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।