गरियाबंद। जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनपद पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पहली बार जिले की पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का कब्जा हुआ है, जिससे कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर चली गई है।
भाजपा के विजयी जनपद अध्यक्ष:
1. फिंगेश्वर – इंद्राणी नेहरू साहू (निर्विरोध निर्वाचित)
2. गरियाबंद – सोहन लाल ध्रुव
3. देवभोग – पदयामनी निधि (निर्विरोध निर्वाचित)
4. छुरा – मीरा ध्रुव
5. मैनपुर – मोईना नेताम (निर्विरोध निर्वाचित)
भाजपा की इस बड़ी जीत के पीछे राजिम विधायक रोहित साहू, जिला चुनाव प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, संतोष उपाध्याय, डमरूधर पुजारी नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख की मजबूत रणनीति और संगठनात्मक एकजुटता अहम रही।
इस चुनाव में फिंगेश्वर और मैनपुर जनपद पंचायत की इंद्राणी नेहरू साहू एंव मैनपुर – मोईना नेताम देवभोग – पदयामनी निधि को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जिससे भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई। बाकी चार जनपदों में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने दमदार जीत हासिल की। यह पहली बार है जब जिले की पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का परचम लहराया है।
जीत के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जनता की कांग्रेस से नाराजगी और भाजपा के विकास कार्यों में विश्वास का परिणाम है। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा, “यह जीत भाजपा की जनहितैषी नीतियों और संगठित प्रयासों की देन है। आने वाले समय में हम और मजबूती से जनता की सेवा करेंगे।”
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, वहीं कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हुआ है। जिले में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है