गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, और अब सबकी नजरें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के फैसले पर टिकी हैं। कुल 11 सीटों में से 7 भाजपा के कब्जे में हैं, जिससे साफ है कि अध्यक्ष पद पर भाजपा का ही प्रत्याशी बैठेगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पार्टी किसके सिर जीत का ताज पहनाएगी— नंदनी ढीढ़ी या गौरीशंकर कश्यप?
क्या होगा निर्विरोध चुनाव या होगा टक्कर का मुकाबला?
भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद क्या पार्टी के भीतर कोई खींचतान होगी, या फिर सर्वसम्मति से एक नाम तय कर लिया जाएगा? वहीं, निर्दलीय और अन्य दलों के उम्मीदवारों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है।
उपाध्यक्ष पद पर भी घमासान, कौन मारेगा बाजी?
उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक हो चुका है।
• लालिमा ठाकुर (भाजपा) सबसे आगे मानी जा रही हैं, लेकिन
• राजिम से नंदनी साहू और देवभोग से नेहा सिंघल की भी दावेदारी मजबूत है।
कौन-कहां से जीता? देखें पूरी लिस्ट
क्षेत्र 01 नंदिनी ढीढी (भाजपा)
क्षेत्र 02 नंदिनी साहू (भाजपा)
क्षेत्र 03 इंद्रजीत महाड़िक (निर्दलीय)
क्षेत्र 04 लेख राम ध्रुवा (भाजपा)
क्षेत्र 05 शिवांगी चतुर्वेदी (भाजपा)
क्षेत्र 06 से लालिमा ठाकुर (भाजपा)
क्षेत्र 07 से संजय नेताम (कांग्रेस)
क्षेत्र 08 से लोकेश्वरी नेताम (गोगपा)
क्षेत्र 09 गौरी शंकर (भाजपा)
क्षेत्र 10 नेहा सिंघल (भाजपा)
क्षेत्र 11 देशबंधु नायक (निर्दलीय)