Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगर पालिका, जनपद के बाद अब जिला पंचायत भी भगवा, गरियाबंद में भाजपा का जलवा,गौरी शंकर कश्यप बने अध्यक्ष, लालिमा ठाकुर उपाध्यक्ष, दोनों निर्विरोध चुने गए,विधायक रोहित साहू बोले—जनता ने मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर मुहर लगाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नगर पालिका, जनपद के बाद अब जिला पंचायत भी भगवा, गरियाबंद में भाजपा का जलवा,गौरी शंकर कश्यप बने अध्यक्ष, लालिमा ठाकुर उपाध्यक्ष, दोनों निर्विरोध चुने गए,विधायक रोहित साहू बोले—जनता ने मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर मुहर लगाया

Vijay Sinha
Last updated: 2025/03/05 at 2:43 PM
Vijay Sinha
Share
5 Min Read
SHARE

 

Contents
सुबह से चला सस्पेंस, दोपहर को हुआ फैसलाविधायक रोहित साहू बोले—जनता ने पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की गारंटी पर मोहर लगाईअध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप—“पार्टी ने जो विश्वास जताया, उस पर खरा उतरूंगा”उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर—“हर वर्ग के हित के लिए काम करूंगी”जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर—“कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत”ये जनता की जीत है – गफ़्फू मेमन
- Advertisement -

गरियाबंद जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी मज़बूत पकड़ साबित कर दी है। नगर पालिका, जनपद पंचायत के बाद अब जिला पंचायत में भी भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार गौरी शंकर कश्यप को जिला पंचायत अध्यक्ष और लालिमा ठाकुर को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ पूरा गरियाबंद जिला भाजपामय हो गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सुबह से चला सस्पेंस, दोपहर को हुआ फैसला

आज सुबह से ही जिले में गहमागहमी का माहौल था। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज थीं, लेकिन दोपहर 12:30 बजे भाजपा की ओर से अंतिम निर्णय लिया गया और पार्टी ने निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए गौरी शंकर कश्यप और लालिमा ठाकुर के नाम पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही गरियाबंद जिला पंचायत में भाजपा की सशक्त उपस्थिति दर्ज हो गई।

- Advertisement -

विधायक रोहित साहू बोले—जनता ने पीएम मोदी और सीएम विष्णुदेव साय की गारंटी पर मोहर लगाई

विधायक रोहित साहू ने इस जीत को जनता का भाजपा पर भरोसा बताते हुए कहा,
“नगर पालिका, जनपद और अब जिला पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता ने विकास की राजनीति को चुना है। केंद्र और राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों सहित हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। भाजपा ने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया, यही वजह है कि जनता ने पूरे जोश के साथ हमें आशीर्वाद दिया है।”

- Advertisement -

अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप—“पार्टी ने जो विश्वास जताया, उस पर खरा उतरूंगा”

निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए गौरी शंकर कश्यप ने इस बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को नमन करता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उनके विश्वास पर खरा उतरूं और पार्टी की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में हमने यह चुनाव जीता है, उनके मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट करता हूं।”

उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर—“हर वर्ग के हित के लिए काम करूंगी”

निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं लालिमा ठाकुर ने कहा,
“भाजपा ने जो आशीर्वाद और दायित्व मुझे सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगी। मैं जनता के हित में हर संभव प्रयास करूंगी, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में यह जीत संभव हुई, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।”

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर—“कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत”

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी नेतृत्व की रणनीति का परिणाम बताते हुए कहा,
“गरियाबंद जिले में भाजपा की यह शानदार जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और शीर्ष नेतृत्व के सटीक मार्गदर्शन का नतीजा है। सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई, जिन्होंने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए हमें विजयी बनाया।”

ये जनता की जीत है – गफ़्फू मेमन

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गफ़्फू मेमन ने दी बधाई, कहा—पीएम मोदी सीएम विष्णुदेव साय, और विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत
जनता का विश्वास भाजपा के साथ, दोनों निर्विरोध प्रत्याशियों को शुभकामनाएं

संगठन और कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत रंग लाई, सीएम साय के सुशासन और विकास योजनाओं पर जनता ने लगाया मुहर

भाजपा की मजबूत पकड़, जिले में विपक्ष का सूपड़ा साफ

नगर पालिका, जनपद और जिला पंचायत में भाजपा की निर्णायक जीत ने यह साफ कर दिया है कि जिले में पार्टी की पकड़ मजबूत है। पंचायत स्तर से लेकर जिले की सत्ता तक भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है और जिले में पार्टी का परचम लहराने का जश्न मनाया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, वाहन चालक फरार
Next Article CGPSC Exam Schedule 2025 : स्टीम इंस्पेक्टर और सिविल जज परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए पूरी डिटेल  

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?