डेस्क। CG NEWS : चिरमिरी नगरीय निकाय चुनाव 2025 अंतर्गत शनिवार को चिरमिरी नगर निगम में पांचवीं बार भाजपा से पार्षद बने वार्ड क्रमांक 01 से संतोष सिंह को निर्विरोध सभापति चुन लिया गया। विदित हो कि 40 वार्डों वाले नगर पालिक निगम चिरमिरी में भाजपा से 27 पार्षद चुनकर पार्षद पद पर विराजमान हुए और पार्षदों की भारी संख्या होने की वजह से अलग थलग पड़ी कांग्रेस सभापति के लिए किसी का नाम आगे नहीं बढ़ाई लिहाजा प्रथम सम्मिलन कार्यक्रम में आए सिंगल नाम के भाजपा पार्षद संतोष सिंह को सभापति के लिए चुन लिया गया। ट्रिपल इंजन के नाम से बनी शहर सरकार में भाजपा के महापौर राम नरेश राय सहित सभापति संतोष सिंह अब शहर सरकार का संचालन करेंगे।