Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह और सभापति का चुनाव संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राजनांदगांव

CG NEWS : नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह और सभापति का चुनाव संपन्न

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/08 at 4:34 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह और सभापति का चुनाव संपन्न
CG NEWS : नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह और सभापति का चुनाव संपन्न
SHARE

राजनांदगांव।CG NEWS : शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में शनिवार को नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर महापौर मधुसूदन यादव सहित सभी पार्षदों ने अपने कर्तव्यों और निष्ठा की शपथ ली। चूंकि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ, इसलिए पहले महिला पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया, जिसके बाद अन्य पार्षदों ने शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक गजेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव को स्वच्छ और विकसित शहर बनाने के लिए सभी पार्षदों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने पार्षदों को प्रेरित करते हुए कहा कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए पार्षद पद पहली सीढ़ी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रमेश बैस पार्षद से लेकर केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल तक पहुंचे, ऐसे ही सभी को मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

सभापति चुनाव में भाजपा के तोपेंद्र पारस वर्मा विजयी

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर निगम सभागृह में सभापति पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से वरिष्ठ पार्षद तोपेंद्र पारस वर्मा ने नामांकन दाखिल किया, वहीं कांग्रेस की ओर से सतीश मसीह चुनावी मैदान में थे।

नगर निगम चुनाव में 51 वार्डों में भाजपा के 39, कांग्रेस के 8, निर्दलीय 3 और सीपीएम के 1 पार्षद ने जीत दर्ज की थी। मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी तोपेंद्र पारस वर्मा को महापौर के एक वोट सहित कुल 41 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 9 मत मिले और 2 मत निरस्त हुए। इस तरह भाजपा के तोपेंद्र पारस वर्मा को सभापति पद पर विजयी घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित सभापति तोपेंद्र पारस वर्मा ने कहा कि वे शहर के विकास को प्राथमिकता देंगे और स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। इस मौके पर कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और नगर निगम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: cg news, राजनांदगांव, शपथ ग्रहण समारोह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG VIDEO : बिना नोटिस तोड़ी सीढ़ी, बुजुर्ग दंपति घर में हुए कैद, परेशान बुजुर्ग बोले – न सुनी बात, न दिया कोई मौका…
Next Article CG NEWS : जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प..... देखें वीडियो  CG NEWS : जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प….. देखें वीडियो 

Latest News

Chhattisgarh : आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला: मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड
Chhattisgarh : आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला: मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड
छत्तीसगढ़ July 13, 2025
Mahasamund : अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बिना रेरा के परमिशन के की जारी थी प्लांटिंग 
Mahasamund : अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बिना रेरा के परमिशन के की जारी थी प्लाटिंग
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 13, 2025
BOLLYWOOD NEWS: “बॉर्डर 2” से सनी देओल का फर्स्ट लुक आया सामने – 28 साल बाद फिर लौटे वही जोश, वही जज़्बा, वही ‘फौजी पाजी’!
bollywood Grand News मनोरंजन July 13, 2025
SOUTH CINEMA NEWS: 750 फिल्मों का सुपरविलेन नहीं रहा – कोटा श्रीनिवास राव का 83 साल की उम्र में निधन, एक युग का हुआ अंत
Grand News July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?