Today’s Horoscope, 13 March 2025 : आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। चंद्रमा अष्टम भाव में स्थित होकर बुध और शुक्र के साथ चंद्राधि योग बना रहा है। साथ ही, गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव मेष से मीन तक सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। विशेष रूप से मेष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं कि 12 राशियों पर इन ग्रहों का प्रभाव कैसा रहेगा और क्या खास उपाय आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं।
मेष राशि – मेष राशि के लिए आज गुरुवार का दिन चंद्रमा के शुभ योग से लाभदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से आप आनंदित होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज खूब लाभ मिलेगा। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बनेगा।
वृषभ राशि – आज वृषभ के लिए दिन आनंददायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भी आपकी आज रुचि होगी। आज आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको सरकारी क्षेत्र से मान सम्मान मिलेगा। अधिकारीवर्ग से भी आपको आज सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि – आज का दिन मिथुन राशि के लिए व्यस्तता भरा रहेगा, आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भी समय देना होगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने में व्यस्त रह सकते हैं। आज आपको पारिवारिक जीवन में रिश्ते की मर्यादा को निभाना होगा और किसी संबंधी से मिलने के लिए जाना होगा।
कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। जमीन वाहन या अचल संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपका पक्ष मजबूत हो सकता है और आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
सिंह राशि – सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। खान पान में भी आपको आज संयम रखना होगा और तामसिक पदार्थों से बचना होगा। यात्रा के दौरान आपको सजग रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा लेकिन गुप्त शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा।
कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन इनके पक्ष में रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। छात्र के लिए विशेष तौर पर आज का दिन अनुकूल रहेगा।
तुला राशि – तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपको मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। बिजनेस में आज आपको अच्छी डील मिलने की खुशी होगी। अगर आपके माती पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको वह वापस मिल सकता है।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सितारे लाभदायक बना रहे हैं। ऐसे में आपके पराक्रम और प्रभाव में आज वृद्धि होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आज कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपको आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है।
धनु राशि – धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बैंकिंग से संबंधित काम को आप पूरा कर पाएंगे किसी का कोई पुराना लेनदेन है तो उसे भी आज आप पूरा कर पाएंगे। आज आपको जीवनसाथी से सलाह विचार करके ही कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहिए।
मकर राशि – मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में सतर्क रहना होगा। वैसे आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है,इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके बच्चों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उनका प्रदर्शन आपको आनंदित करेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबियों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपका आज सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर मिलाजुला परिणाम दे रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में भी भाग्य का साथ मिल रहा है और आपकी कोई चाहत भी पूरी हो रही है। आप आज परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और आप इनके लिए भी गिफ्ट ले सकते हैं। छोटे बच्चों से आपको आज खुशी मिलेगी।
मीन राशि – मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खुशियों भरा रहेगा। आज आपको कमाई के कई नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी प्रबंधन क्षमता का भी आज पूरा लाभ उठा पाएंगे। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। अगर सरकारी क्षेत्र का कोई काम है तो दिन के पहले भाग में ही उसे निपटाने का प्रयास करें नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है।