Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/13 at 8:48 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CG NEWS : पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम ठडगाबहरा में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने महज 4 दिनों के भीतर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 09 मार्च 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे मृतक दशरथ बंजारे अपने घर में बिस्तर पर सोया था। सुबह उठाने पर वह नहीं उठा, और उसके ऊपर दो कंबल ढके हुए थे। जब कंबल हटाया गया, तो उसके सिर के दाहिने कान के ऊपर गंभीर चोट के निशान पाए गए और वह मृत अवस्था में पड़ा था। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना बलौदा में मर्ग क्रमांक 24/25 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पत्नी ने ही की थी हत्या

- Advertisement -
Ad image

हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक की पत्नी छीताबाई बंजारे से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका और मृतक का अक्सर विवाद होता था, क्योंकि उनका बेटा किशन बंजारे जेल में बंद था, और उसे छुड़ाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जमीन-जायदाद बेच दी थी। घटना की रात करीब 12 बजे इसी मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद हुआ। गुस्से में आकर पति दशरथ बंजारे ने पत्नी को दो थप्पड़ मार दिए और सो गया। इसी नाराजगी में पत्नी ने घर में रखे बसुला से उसके सिर पर दो-तीन वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी महिला गिरफ्तार

आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर हत्या में प्रयुक्त बसुला जब्त कर लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी छीताबाई बंजारे (45 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया में लाया गया।

TAGGED: cg news, जांजगीर-चांपा, पत्नी ने ही की थी हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Today's Horoscope, 13 March 2025 : चंद्राधि योग और केंद्र योग से मेष, कन्या, वृश्चिक राशि को मिलेगा लाभ Today’s Horoscope, 13 March 2025 : चंद्राधि योग और केंद्र योग से मेष, कन्या, वृश्चिक राशि को मिलेगा लाभ
Next Article CG NEWS : नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस में आक्रोश CG NEWS : नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस में आक्रोश

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में भावना बोहरा को मिला “उत्कृष्ट विधायक” का बड़ा सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ July 17, 2025
CG News : छत्तीसगढ़ में उबाल — सक्ती में भी फूटा विरोध, गुरु खुशवंत साहेब जी के सुरक्षा की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 16, 2025
Shocked to see Vidya Balan’s transformation: ओय तेरी…! विद्या बालन का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, AI समझ बैठे लोग – नई तस्वीरें वायरल”
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 16, 2025
INTERNATIONAL NEWS: दमिश्क में इजरायली हमले से मचा हड़कंप, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर की जान बचाने की कोशिश वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?