Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का कांग्रेस पर पलटवार, होली पर दिया भाईचारे का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का कांग्रेस पर पलटवार, होली पर दिया भाईचारे का संदेश

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/13 at 6:01 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का कांग्रेस पर पलटवार, होली पर दिया भाईचारे का संदेश
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय का कांग्रेस पर पलटवार, होली पर दिया भाईचारे का संदेश
SHARE

रायपुर। CG NEWS : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर ‘भगवा रंग’ चढ़ने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाल ही में हुए सभी चुनावों में करारी हार के कारण बौखलाई हुई है। इसी कारण वह अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अब हर जगह ईवीएम और भगवा रंग ही नजर आ रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर सिविल लाइन हेलीपैड से अपने गृह ग्राम बगिया (जशपुर) के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

- Advertisement -
Ad image

नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर नई नीति

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में पहले से ही पुनर्वास नीति लागू थी, लेकिन अब इसे और प्रभावी बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर एक नई और सशक्त पुनर्वास नीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतमाला प्रोजेक्ट की जांच करेगी EOW

भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इन बयानों से साफ है कि उनकी सरकार प्रदेश में सुशासन और विकास को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही, कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार अपने कार्यों के माध्यम से जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

 

TAGGED: cg news, Cm sai, ED
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई CG NEWS : अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Next Article होली पर पुलिस का सख्त पहरा, शहरभर में फ्लैग मार्च से सुरक्षा का अहसास, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चेतावनी – अशांति फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत होगी सख्त कार्रवाई

Latest News

SPORT NEWS : छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग, देखें आज के परिणाम 
Grand News July 13, 2025
CRIME NEWS: धमधा में गौ तस्कर रंगे हाथ पकड़े गए – महाराष्ट्र तक फैला है नेटवर्क, मुख्य सरगना अब भी फरार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 13, 2025
CG NEWS: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 108 एंबुलेंस सेवा में ड्राइवरों की सीधी भर्ती, रायगढ़ में रविवार को हुआ ड्राइविंग टेस्ट
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
CG NEWS : उप अभियंता भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ी गई परीक्षार्थी, वॉकी-टॉकी, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन भी बरामद, एफआईआर दर्ज
छत्तीसगढ़ July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?