Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: How to Remove Holi Color: जमकर होली खेलने के बाद ऐसे छुड़ाएं पक्का रंग, फॉलो करें ये टिप्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
लाइफस्टाइल

How to Remove Holi Color: जमकर होली खेलने के बाद ऐसे छुड़ाएं पक्का रंग, फॉलो करें ये टिप्स

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/14 at 7:40 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

डेस्क। How to Remove Holi color : होली खेलने में जितना मजा आता है, उतनी ही परेशानी होती है होली का पक्का रंग साफ करने में। अगर इन रंगों को तुरंत साफ न किया गए तो केमिकल युक्त रंगों के कारण त्वचा रूखी और बेजान भी हो सकती है। ऐसे में घरेलू उपायों का उपयोग करके आप रंग को आसानी से हटा सकते हैं और अपनी त्वचा को सुरक्षित भी रख सकते हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इसके लिए यहां कुछ कारगर और प्राकृतिक तरीके दिए गए हैं जो होली के रंगों को हटाने में मदद करेंगे। अगर आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं, तो होली के रंगों से छुटकारा पाने के साथ-साथ आपकी त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार बनी रहेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नींबू और बेकिंग सोडा

 

यदि आप आसान तरीके से हाथ पैर का पक्का रंग हटाना चाहते हैं तो इस मिश्रण का इस्तेमाल करें। दरअसल, नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है, जो त्वचा से जिद्दी रंगों को हटाने में सहायक होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आधे नींबू में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें। अब इस मिश्रण को रंग लगे हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें। 5-10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग हल्का पड़ जाएगा।

 

सरसों या नारियल तेल

 

यदि आप होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल लगाना भूल गए हैं तो रंग खेलने के बाद इसका इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के लिए होली के बाद रंग छुड़ाने के लिए रुई में थोड़ा सा तेल लें और त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद हल्के गर्म पानी और साबुन से धो लें। इससे हाथ पैरों की नमी भी बरकरार रहेगी।

 

बेसन और दही

 

इस मिश्रण के इस्तेमाल से त्वचा का रंग हट जाता है। इसके लिए दो चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को रंग लगे हिस्सों पर लगाएं और सूखने दें। आखिर में हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। ये मिश्रण न सिर्फ रंग हटाने में मदद करता है बल्कि त्वचा को भी कोमल बनाता है।

 

एलोवेरा और गुलाब जल

 

एलोवेरा में ठंडक देने वाले गुण होते हैं और यह त्वचा को हाइड्रेट भी करता है। एलोवेरा जेल में गुलाब जल मिलाएं। इसे रंग लगे स्थान पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। ये मिश्रण त्वचा में ठंडक भी पहुंचता है।

 

दूध और हल्दी

 

यदि हल्दी आपको सूट करती है तो कच्चा दूध त्वचा की सफाई करने और रंग हल्का करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे रुई की मदद से रंग लगे हिस्सों पर लगाएं। 10 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। ये उपाय त्वचा की रंगत सुधारने में भी सहायक होता है।

TAGGED: holi 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: होली के जश्न के बीच मस्जिदों में अदा की गई जुमे की नमाज, सीएम साय ने बगिया में खेली होली
Next Article CG Crime News: होली की खुशियां बदली मातम में, आदतन आरोपी ने नाबालिग की कर दी हत्या

Latest News

CG NEWS :तिल्दा नेवरा में कल लोक अदालत शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
GRAND NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग में की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना
Grand News May 9, 2025
CG NEWS :बस्तर विवि और यूजीसी एमएमटीटीसी जोधपुर के बीच एमओयू -बस्तर विवि में अतिथि व्याख्यान, नई शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर May 9, 2025
CG NEWS : सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे समाज के पदाधिकारी
Grand News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?