Maharashtra Legislative Council by-election : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
1. संदीप दिवाकरराव जोशी (Shri Sandip Diwakarrao Joshi)
2. संजय किशनराव केनेकर (Shri Sanjay Kishanrao Kenekar)
3. दादाराव यादवराव केचे (Shri Dadarao Yadavrao Keche)
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस सूची को जारी किया। यह उपचुनाव महाराष्ट्र विधान परिषद की रिक्त सीटों को भरने के लिए हो रहे हैं। भाजपा के ये उम्मीदवार महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं।