Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO : सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़… सामने आया वीडियो… देखिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमदेश

VIDEO : सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़… सामने आया वीडियो… देखिए

Desk
Last updated: 2020/11/19 at 10:40 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। खुफिया जानकारी के बाद नगरोटा में सुरक्षा कड़ी की गई और हर नाके पर आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने बान टोल प्लाजा के पास एक नाका लगाया था। वाहनों की जांच के दौरान आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों पर सुबह 5 बजे फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागने लगे। फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि एनकाउंटर में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। एनकाउंटर के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।

- Advertisement -

पुलिस के चार जवान घायल

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। मारे गए गए चार आतंकियों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। चैथे आतंकी के शव की तलाश की जा रही है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

नगरोटा में एनकाउंटर के चलते हाइवे बंद

- Advertisement -

माना जा रहा है कि 3-4 आतंकवादी ट्रक के जरिये जम्मू-श्रीनगर हाईवे के रास्ते कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियो को घेर लिया और फिर एनकाउंटर शुरू हो गया। इस घटना के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगे नगरोटा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

चुनाव से पहले एनकाउंटर

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में कितने आतंकी सवार थे। इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है। ट्रक से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। दिलबाग सिंह ने कहा कि ये आतंकी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने पहले ही इन्हें ढेर कर दिया। यह एनकाउंटर उस समय हुआ है जब डीडीसी के चुनाव होने वाले हैं। डीडीसी के लिए पहले चरण का 28 नवंबर को मतदान होना है।

#WATCH जम्मू-कश्मीर: जम्मू के नगरोटा में बन टोल प्लाज़ा के पास आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी होने के कारण सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। (दृश्य वर्तमान समय के अनुसार नहीं हैं ) pic.twitter.com/oO77L6Goxi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2020

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article TRIBUTE : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती आज… सीएम बघेल ने ट्वीटकर किया नमन… जानिए क्या हैं उनके विचार
Next Article BREAKING : प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में घुसे दो भालू… स्थानीय लोगों ने शूट किया वीडियो… मचा हड़कंप, देखें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

opportunity for government job : जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में 80 पदों पर निकली भर्ती, 16 मई तक करें आवेदन
opportunity for government job : जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में 80 पदों पर निकली भर्ती, 16 मई तक करें आवेदन
Grand News May 11, 2025
कल सिंदूर, आज परीक्षा — शादी के दूसरे दिन ही लाल जोड़े में बीएड की परीक्षा में बैठी भूमिका,गरियाबंद की बहू बनी शिक्षा की मिसाल
Grand News May 11, 2025
CG NEWS : सुशासन तिहार में युवक ने मांगी दुल्हन, कहा—विधवा, तलाकशुदा या अनाथ गरीब कन्या भी चलेगी
CG NEWS : सुशासन तिहार में युवक ने मांगी दुल्हन, कहा—विधवा, तलाकशुदा या अनाथ गरीब कन्या भी चलेगी
Grand News May 11, 2025
CG NEWS : नंदनवन पक्षी विहार के तेंदुआ 'नरसिंह' का निधन, बीते दस वर्षों से था आकर्षण का केंद्र
CG NEWS : नंदनवन पक्षी विहार के तेंदुआ ‘नरसिंह’ का निधन, बीते दस वर्षों से था आकर्षण का केंद्र
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?