Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG VIDHANSABHA : छग में धर्मान्तरण को लेकर जल्द बनाया जाएगा नया कानून, सदन में NGO’s के विदेशी फंडिंग पर उठे सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG VIDHANSABHA : छग में धर्मान्तरण को लेकर जल्द बनाया जाएगा नया कानून, सदन में NGO’s के विदेशी फंडिंग पर उठे सवाल

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/17 at 2:12 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG VIDHANSABHA : विधानसभा में आज धर्मान्तरण का मामला उठा, सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विदेशी फंड प्राप्त कर NGO द्वारा इसका उपयोग धर्मांतरण में करने की जानकारी सदन को दी। ऐसे कुछ NGO को राज्य सरकार से भी अनुदान देने का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग सरकार से की। सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सदन को आश्वस्त कराया कि जल्द ही इस पर नया क़ानून बनाया जाएगा और प्रदेश में धर्मान्तरण पर पूर्ण रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से आज भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने कहा कि इसी साल प्रदेश के सीएम ने ये बात स्वीकार किया था कि प्रदेश में होने वाले धर्मान्तरण में विदेशी फंडिंग का प्रयोग हो रहा है जिसमें कई NGO शामिल हैं। इसके अलावा राजधानी समेत प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में खुलेआम यह खेल चल रहा है। इसमें NGO के अलावा कुछ मिशनरीज संस्थाएं भी शामिल हैं जिन्हें सरकर से अनुदान भी दिया जा रहा है। भाजपा सदस्य सुशांत शुक्ला और नीलकंठ टेकाम ने भी अपने विधानसभा में कार्यरत कुछ NGO के नाम बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

- Advertisement -

गृह मंत्री विजय शर्मा बताया कि 153 ऐसी संस्थाएं प्रदेश में कार्यरत हैं जिन्हें विदेशी फंडिंग मिल रही है। ये सभी केंद्र सरकार के FCRA से रजिस्टर्ड हैं। प्रदेश में संचालित स्कूलों को लगभग 300 करोड़ का अनुदान दिया जाता है। प्रदेश में जल्द ही धर्म स्वातंत्र्य विधेयक आने वाला है जिसमें धर्मान्तरण कराने वालों के खिलाफ कड़े प्रावधान रखे गए हैं। इस कानून को लागू करने के बाद छत्तीसगढ़ जल्द ही धर्मान्तरण मुक्त राज्य बन जाएगा।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG VIDHANSABHA, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG VIDEO : कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे का CCTV फुटेज आया सामने  
Next Article CG NEWS : आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते शराब दुकान, पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वालों पर की बड़ी कार्रवाई

Latest News

Crime : रामपुर में सोने की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा: 1 किलो सोने के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश May 29, 2025
UK News : देहरादून में पटवारी का कारनामा: रिश्वत के 2,000 रुपये निगले, CT स्कैन में भी नहीं मिला सबूत
NATIONAL May 29, 2025
CG News : मिरौनी डैम बना वाटर पार्क, दूर- दूर से पहुंच रहे हैं लोग
छत्तीसगढ़ सक्ती May 29, 2025
BSF Digital Pattern Uniform : बीएसएफ की नई डिजिटल पैटर्न यूनिफॉर्म में दिखेंगे जवान, पेटेंट डिजाइन के साथ बढ़ेगी सुरक्षा
NATIONAL दिल्ली May 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?