जांजगीर-चांपा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका आज अपने आधिकारिक दौरे पर जांजगीर-चांपा पहुंचे। सर्किट हाउस में आगमन पर आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल को गरिमामय गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। राज्यपाल डेका के साथ उनके एडीसी स्क्वाड्रन लीडर निशांत कुमार और संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम भी उपस्थित रहे।
आधिकारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे राज्यपाल
महामहिम राज्यपाल मंगलवार, 18 मार्च को प्रातः 9:25 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 9:30 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचेंगे। वहां वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद वे प्रातः 11 बजे केंद्रीय योजनाओं के निरीक्षण हेतु प्रस्थान करेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल दोपहर 12:45 बजे सक्ती जिले के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों में उत्साह देखा गया।