Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : विधानसभा में इंजीनियर भर्ती पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : विधानसभा में इंजीनियर भर्ती पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/18 at 2:00 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : विधानसभा में इंजीनियर भर्ती पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट
CG NEWS : विधानसभा में इंजीनियर भर्ती पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को पीएचई विभाग में सिविल इंजीनियरों की भर्ती का मुद्दा जोर-शोर से उठा। इस भर्ती में बीई और बीटेक डिग्रीधारकों को अपात्र करार दिए जाने को लेकर विपक्षी भाजपा और सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार को घेरा। विधायकों ने भर्ती नियमों में संशोधन की मांग की, लेकिन विभागीय मंत्री अरुण साव इसके लिए तैयार नहीं हुए। इससे नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने ध्यानाकर्षण सूचना के तहत यह मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल किया कि जब 2017 में इसी विभाग में उप अभियंता की भर्ती में डिग्रीधारकों को पात्र मानते हुए नियुक्तियां दी गई थीं, तो इस बार उन्हें क्यों बाहर कर दिया गया? इसके जवाब में विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से नियमों के अनुरूप हो रही है और इस पद के लिए केवल तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को पात्र माना गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हर विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया तय करता है।

- Advertisement -
Ad image

इस चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ऐसे ही एक अन्य मामले में डिग्रीधारकों के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए मंत्री से सवाल किया कि क्या सरकार शीर्ष अदालत के आदेश का पालन करेगी? इस पर मंत्री का जवाब स्पष्ट नहीं रहा। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने भी इस भर्ती प्रक्रिया में खामियां गिनाते हुए सरकार से इसमें सुधार कर डिग्रीधारकों को भी पात्रता सूची में शामिल करने की मांग की, लेकिन मंत्री के अड़ियल रुख के कारण यह मांग स्वीकार नहीं की गई।

सरकार के रुख से नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर वॉकआउट कर दिया। इस मुद्दे पर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी सरकार से सवाल पूछते नजर आए, जिससे विभागीय मंत्री अरुण साव असहज दिखे। विपक्ष ने सरकार पर बेरोजगार इंजीनियरों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए भर्ती नियमों में तत्काल संशोधन की मांग की।

TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : हाथियों के आतंक से ग्रामीण परेशान, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान CG NEWS : हाथियों के आतंक से ग्रामीण परेशान, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान
Next Article Summer juice : गर्मियों में बेल का शरबत, सेहत का अमृत, ताजगी का अहसास! Summer juice : गर्मियों में बेल का शरबत, सेहत का अमृत, ताजगी का अहसास!

Latest News

Budget Family 7-Seater Car : ये है भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कार, माइलेज और कीमत दोनों बजट फ्रेंडली
देश लाइफस्टाइल July 23, 2025
CG NEWS: शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 23, 2025
CG NEWS : भूत, प्रेत, टोनही का खौफ व भ्रम हटाने के लिए अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति हरेली में रात्रि भ्रमण करेगी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 23, 2025
Crime News: होंडा शो रूम चोरी का खुलासा : 3.52 लाख रुपये व बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?