Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : विधानसभा में धान खरीदी घोटाले पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS : विधानसभा में धान खरीदी घोटाले पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/21 at 2:21 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : विधानसभा में धान खरीदी घोटाले पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट
CG NEWS : विधानसभा में धान खरीदी घोटाले पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट
SHARE

रायपुर। CG NEWS : प्रदेश में धान खरीदी में कथित घोटाले को लेकर विधानसभा में गुरुवार को जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खारिज कर दिया। इस फैसले से नाराज विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

- Advertisement -

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, भूपेश बघेल, उमेश पटेल और विक्रम मंडावी समेत अन्य विधायकों ने सरकार पर धान खरीदी के आंकड़ों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। विपक्ष का दावा है कि प्रदेश में 110 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन हुआ, जबकि सरकार ने 149 लाख मीट्रिक टन की खरीदी दर्शाई है। विपक्ष ने इसे 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करार देते हुए विस्तृत चर्चा की मांग की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इस विषय पर पूर्व में सदन में चर्चा हो चुकी है। इसके बाद नाराज विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर घोटाले को छिपाने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

- Advertisement -

इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह इस मामले को सड़क से सदन तक उठाएगा, जबकि सरकार ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सफाई दी है।

- Advertisement -
TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सरकारी अधिकारियों को रियायती दर पर जमीन आबंटन का मुद्दा सदन में उठा CG NEWS : सरकारी अधिकारियों को रियायती दर पर जमीन आबंटन का मुद्दा सदन में उठा
Next Article CG NEWS : कलयुगी बेटे ने मां को घर से बेदखल किया, पीड़ित महिला बैठी धरने पर CG NEWS : कलयुगी बेटे ने मां को घर से बेदखल किया, पीड़ित महिला बैठी धरने पर

Latest News

Video : छापेमारी से घबराए इंजीनियर साहब ने खिड़की से उड़ाए 500-500 के नोटों के बंडल, विजिलेंस ने उड़ाया होश
NATIONAL VIRAL VIDEO May 31, 2025
छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार दस्तक! 16 दिन पहले ही गरियाबंद में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट,बस्तर से लेकर रायगढ़ तक अलर्ट, नौतपा में हुई मानसूनी बौछारें बनी चर्चा का विषय
Grand News May 31, 2025
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, चक्के में फंसकर दो टुकड़ों में बंटा युवक का शरीर
कोरबा छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG Breaking : लूट के मामले को मारपीट की धाराओं में किया दर्ज, SP ने ASI को किया निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?