Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Assembly Session : लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक विधानसभा में पारित, विपक्ष ने बताया असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG Assembly Session : लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक विधानसभा में पारित, विपक्ष ने बताया असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/21 at 3:58 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG Assembly Session : लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक विधानसभा में पारित, विपक्ष ने बताया असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ 
CG Assembly Session : लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक विधानसभा में पारित, विपक्ष ने बताया असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ 
SHARE

रायपुर। CG Assembly Session : विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक मुख्यमंत्री ने सदन के पटल पर रखा। इसे विपक्ष ने असंवैधानिक बताते हुए विरोध किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष की अनुपस्थिति में विधेयक पर लंबी चर्चा के बाद इसे सदन में पारित कर दिया गया।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें : CG NEWS : सुकमा में 2 लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों ने किया सरेंडर 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक सदन में रखा। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया। विपक्षी विधायकों ने कहा कि राष्ट्रपति के आदेश से लाए गए आपातकाल के इस मामले में चर्चा करना असंवैधानिक है इसलिए इस पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती। मीसाबंदियों को अगर सरकार सम्मान राशि देना चाहती हैं तो दे परन्तु आपातकाल की परिस्थितियों पर चर्चा नहीं हो सकती। नेता प्रतिपक्ष ने सत्ता पक्ष को फिल्म इमरजेंसी देखने की सलाह भी दी। विपक्ष ने आसंदी से इस विषय पर सदन में चर्चा नहीं कराने का आग्रह किया, जिसे सभापति धर्मजीत सिंह ने अस्वीकार करते हुए चर्चा की अनुमति दे दी। इससे नाराज़ विपक्ष के सभी सदस्य बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर निकल गए।

- Advertisement -

इसके बाद विपक्ष की अनुपस्थिति में लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक पर सदन में चर्चा शुरू हुई। सत्ता पक्ष के सदस्य अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक समेत अन्य सदस्यों ने आपातकाल के दौरान जनसंघ के लोगों पर किए गए अत्याचार का जिक्र करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। लंबी चर्चा के बाद सभापति धर्मजीत सिंह ने बहुमत के आधार पर इस विधेयक को सदन में पारित कर दिया।

- Advertisement -

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG Assembly Session, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सुकमा में 2 लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों ने किया सरेंडर  CG NEWS : सुकमा में 2 लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 4 माओवादियों ने किया सरेंडर 
Next Article CG NEWS : मेडिकल कॉलेज के 40 संविदा कर्मियों को निकाला गया, कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मी CG NEWS : मेडिकल कॉलेज के 40 संविदा कर्मियों को निकाला गया, कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मी

Latest News

CG Breaking : बीजापुर मुठभेड़ में DRG के दो जवान शहीद, SP ने की पुष्टि
Breaking News छत्तीसगढ़ बीजापुर May 22, 2025
CG Crime : एक तरफ़ मौत दूसरी तरफ़ आबरू; हैवानियत की सारी हदें पार, चाकू की नोक पर मासूम से दुष्कर्म
क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
CG News : नहर किनारे युवक की लाश मिलने से मच हड़कंप, सदमें में परिजन
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 22, 2025
CG Crime : छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?