Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पंचायत सचिव संघ हड़ताल पर, शासकीयकरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : पंचायत सचिव संघ हड़ताल पर, शासकीयकरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/22 at 2:37 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : पंचायत सचिव संघ हड़ताल पर, शासकीयकरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज
CG NEWS : पंचायत सचिव संघ हड़ताल पर, शासकीयकरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज
SHARE

गरियाबंद। CG NEWS : पंचायत सचिव संघ के बैनर तले देवभोग ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांग पंचायत सचिवों का शासकीयकरण है। यह हड़ताल 18 मार्च से देवभोग सामुदायिक भवन में जारी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023-24 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत पंचायत सचिवों के शासकीयकरण का वादा किया था। इसमें 1995 से कार्यरत पंचायत सचिवों को नियमित करने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे पंचायत सचिवों में आक्रोश है।

- Advertisement -
Ad image

इस बीच, छत्तीसगढ़ पंचायत संचालनालय की संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया ने एक आदेश जारी कर जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि 24 घंटे के भीतर पंचायत सचिव अपनी हड़ताल समाप्त कर पंचायत कार्यों में लौटें। इस आदेश के बाद सचिव संघ में नाराजगी बढ़ गई और आक्रोशित सचिवों ने आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।

पंचायत सचिव संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर सरकार की अगली रणनीति क्या होगी, यह देखने वाली बात होगी।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article World Water Day :  वेदांता एल्युमीनियम ने वित्त वर्ष 2025 में 16 अरब लीटर पानी किया रिसाइकल 
Next Article CG NEWS : ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश 

Latest News

Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 19, 2025
CG NEWS: सिंधी काउंसिल को मिला उत्कृष्ट सेवाकार्य सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ को सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 19, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 19, 2025
CG NEWS: फिर मौत का चौक बना राछाभाटा, ट्रेलर-बाइक की भीषण टक्कर में पति गंभीर, CCTV में कैद हुआ हादसा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दुर्घटना July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?