Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

 CG NEWS : घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/22 at 5:18 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अतुल शर्मा/दुर्ग।  CG NEWS : ज़िले के सेक्टर 9 में शुक्रवार देर रात एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 92 वर्षीय बुजुर्ग उमेश नारायण तिवारी की जलकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

- Advertisement -

दरअसल घटना सेक्टर 9, सड़क नंबर 3 स्थित बंगले की है, जहां उमेश नारायण तिवारी अपने बेटे अनिमेश तिवारी, बहू और बेटी के साथ रहते थे। रात करीब 2 बजकर 25 मिनट पर अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग घर के उसी कमरे में लगी थी, जहां बुजुर्ग सो रहे थे। इसी दौरान भिलाई नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने ग्रिल तोड़कर अनिमेश तिवारी व उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन जब तक बुजुर्ग उमेश नारायण तिवारी को बचाने का प्रयास किया जाता, तब तक उनका कमरा पूरी तरह जल चुका था।

- Advertisement -

दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद बुजुर्ग के जले हुए शव को बिस्तर से निकाला और उसे चादर में लपेटकर बाहर लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह हादसा एक बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आया है, जिसमें परिवार ने अपने बुजुर्ग सदस्य को खो दिया। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के पीछे के कारणों की पड़ताल में जुटे हैं।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, DURG, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
Next Article Oil, Butter Vs Ghee : घी, बटर और तेल—सेहत पर क्या असर डालते हैं, देखिये यह खास रिपोर्ट Oil, Butter Vs Ghee : घी, बटर और तेल—सेहत पर क्या असर डालते हैं, देखिये यह खास रिपोर्ट

Latest News

CG NEWS : पुलिस को बड़ी सफलता, सड़क पर ट्रक रोककर मारपीट और लूटपाट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 31, 2025
GRAND NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को नई जिम्मेदारी, बने FCI छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष
Grand News May 31, 2025
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या में नहीं बंद होंगे स्कूल, सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन, शेष रहेंगे चालू 
Breaking News छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Raipur Corona ब्रेकिंग : राजधानी में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, AIIMS-OPD और मेकाहारा नर्स पॉजिटिव, एक दिन में 3 नए मरीज
Raipur Corona ब्रेकिंग : राजधानी में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, AIIMS-OPD में और मेकाहारा नर्स पॉजिटिव, एक दिन में 3 नए मरीज
Grand News May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?