Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mahasamund : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर, आय में हुई वृद्धि 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़महासमुंद

Mahasamund : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर, आय में हुई वृद्धि 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/24 at 3:30 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Mahasamund : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर, आय में हुई वृद्धि 
Mahasamund : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर, आय में हुई वृद्धि 
SHARE

महासमुंद : Mahasamund : महासमुंद विकासखंड के ग्राम चिंगरौद के किसान धनीराम साहू के जीवन में कृषक उन्नति योजना आर्थिक समृद्धि का नया अवसर लेकर आई है। शासन द्वारा धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किए जाने से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

- Advertisement -

धनीराम साहू ने बताया कि उन्होंने कुल 6 एकड़ में धान की खेती की थी, जिससे अच्छी आमदनी प्राप्त हुई। वे इस राशि से अपनी नवीन कृषि भूमि खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो कि पहले पूंजी की कमी के कारण संभव नहीं हो पा रही थी। इसके अलावा, वे इस आय का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और खेती के अन्य कार्यों में भी करेंगे। धनीराम का मानना है कि साय सरकार की इस योजना ने प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका कहना है कि पहले की तुलना में अब धान की खेती से अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है और अंतर राशि का भुगतान भी समय पर हो रहा है, जिससे किसानों का शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य में किसान खुशहाल हैं और कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पूरे देश में सबसे अधिक है, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना निश्चित रूप से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है और कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करने में मदद कर रही है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, mahasamund, कृषक उन्नति योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News : महिला मरीज से 6 हजार की मांग पर डॉक्टर पर गिरी गाज, ऑडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने जारी किया नोटिस CG News : महिला मरीज से 6 हजार की मांग पर डॉक्टर पर गिरी गाज, ऑडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने जारी किया नोटिस
Next Article CG: समाज तथा सनातन धर्म के हित में विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्ताव पारित – समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् दुर्ग की प्रथम बैठक

Latest News

Expensive Bikes: देखिए दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स की लिस्ट
Exclusive Grand News Technology छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 2, 2025
CG BREAKING : महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी, 648 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में अंतरित
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Foods Banned in Flight: हवाई यात्रा में नारियल क्यों है बैन? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Grand News लाइफस्टाइल June 2, 2025
CG NEWS : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 249 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना
Grand News June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?