Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का शिवरीनारायण में भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
जांजगीर-चांपा

CG NEWS : भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का शिवरीनारायण में भव्य स्वागत

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/25 at 9:30 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का शिवरीनारायण में भव्य स्वागत
CG NEWS : भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का शिवरीनारायण में भव्य स्वागत
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण नगर में पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जुदेव भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

नगर सीमा पर शबरी सेतु में स्वागत के बाद वे स्थानीय विश्रामगृह पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता आनंदमधाम आश्रम पहुंचे और पीठाधीश्वर संत रितेश्वर जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सनातन विश्वविद्यालय और गुरुकुलम में पारंपरिक खेलों को शामिल करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बृजभूषण शरण सिंह ने संत रितेश्वर जी की परिकल्पना को सराहनीय बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और भारतीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए यह पहल आवश्यक है। इस अवसर पर मल्लखंभ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कुटराबोड़, पामगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि कबड्डी, कुश्ती और मल्लखंभ जैसे स्वदेशी खेलों से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, लेकिन नई पीढ़ी इनसे दूर होती जा रही है। उन्होंने मल्लखंभ को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल कराने की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया। साथ ही 1999 के कंधार विमान अपहरण की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उसमें स्वदेशी खेलों के खिलाड़ी होते, तो अपहर्ताओं का मुकाबला किया जा सकता था।

- Advertisement -
TAGGED: cg news, जांजगीर-चांपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल CG NEWS : मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल
Next Article CG NEWS : पचधारी डैम में दो किशोरियों की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी CG NEWS : पचधारी डैम में दो किशोरियों की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

CG NEWS:झुरानदी में बिना पूर्व सूचना पहुंचे मुख्यमंत्री, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:जिला अस्पतालों में निःशुल्क आई.वी.एफ.सुविधा की अनुशंसा: डॉ. वर्णिका शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
CG NEWS: रायगढ़ न्यायालय परिसर में HSRP शिविर का आयोजन: वकीलों और आम नागरिकों ने कराया पंजीयन
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: विश्वास गढ़ चर्च में मसीही घराना सप्ताह का आयोजन, परमेश्वर के वचनों पर हुई विशेष चर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?