Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पति ने की वर्जिनिटी टेस्ट की मांग, पत्नी ने लगाया नपुंसकता का आरोप, हाईकोर्ट ने कहा – असंवैधानिक है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बिलासपुर

CG NEWS : पति ने की वर्जिनिटी टेस्ट की मांग, पत्नी ने लगाया नपुंसकता का आरोप, हाईकोर्ट ने कहा – असंवैधानिक है

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/27 at 1:57 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बिलासपुर। CG NEWS : बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में पति द्वारा पत्नी के वर्जिनिटी टेस्ट की मांग को असंवैधानिक ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह की मांग न केवल महिलाओं की गरिमा के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 21 के भी विपरीत है।

- Advertisement -
रायगढ़ के पारिवारिक न्यायालय में जुलाई 2024 को दर्ज एक मामले में पत्नी ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह अंतरिम भरण-पोषण की मांग की थी। दोनों की शादी 30 अप्रैल 2023 को हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी, लेकिन जल्द ही संबंधों में दरार आ गई। पत्नी ने अपने पति पर नपुंसकता का आरोप लगाया, जबकि पति ने पत्नी के अपने बहनोई से अवैध संबंध होने की बात कही और उसके कौमार्य परीक्षण की मांग की।
पति की इस याचिका को पारिवारिक न्यायालय ने खारिज कर दिया, जिसके खिलाफ उसने हाईकोर्ट में अपील दायर की। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने क्रिमिनल रिवीजन की सुनवाई के दौरान इस पर गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कौमार्य परीक्षण असंवैधानिक है और महिला की गरिमा के अधिकार का उल्लंघन करता है। यह संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन है। अगर पति खुद पर लगे आरोपों को गलत साबित करना चाहता है तो वह खुद का मेडिकल परीक्षण करा सकता है, लेकिन पत्नी पर ऐसा आरोप थोपना अवैध है। 
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, Latest News In CG, वर्जिनिटी टेस्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह: विधायक रोहित साहू बोले— जल्द बनेगा नालंदा परिसर और ऑडिटोरियम
Next Article CG BREAKING : CG NEWS : गृह निर्माण मंडल के अफसरों के तबादले, देखें आदेश 

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?