Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में छह साल बाद फिर शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में छह साल बाद फिर शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/27 at 2:13 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में छह साल बाद फिर शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में छह साल बाद फिर शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
SHARE

रायपुर।CG NEWS : छत्तीसगढ़ में छह साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की फिर से शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से प्रदेश के 800 श्रद्धालु मदुरई, तिरुपति और रामेश्वरम के दर्शन के लिए रवाना हुए।

- Advertisement -

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और गर्व का दिन है। उन्होंने कहा, “हम एक बार फिर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को शुरू कर रहे हैं। यह योजना पहले बीजेपी सरकार में डॉ. रमन सिंह द्वारा शुरू की गई थी, लेकिन कुछ समय के लिए बंद हो गई थी। हमने इसे फिर से चालू किया है और जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं।”

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

20 अधिकारी भी तीर्थयात्रियों के साथ

- Advertisement -

यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रेन में 20 अधिकारी भी मौजूद हैं, जो तीर्थयात्रियों की देखरेख करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार बुजुर्गों की धार्मिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि *रामलला दर्शन योजना* के तहत अब तक 22,000 से अधिक लोग अयोध्या के दर्शन कर चुके हैं।

- Advertisement -

तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए एक अनमोल अवसर है, जिससे वे अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

जनता में खुशी, सरकार को धन्यवाद

इस योजना के पुनः आरंभ होने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तीर्थयात्रियों ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार को धन्यवाद दिया।

 

TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ की खनन खदानों की बदहाल स्थिति का मामला उठाया
Next Article CG NEWS : पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोर स्कूटी पर उड़ीसा से हैदराबाद के लिए निकला, छत्तीसगढ़ पुलिस ने रास्ते में पकड़ा

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?