Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वनांचल के निवासियों के लिए वरदान – केदार कश्यप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsनारायणपुर

CG NEWS : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वनांचल के निवासियों के लिए वरदान – केदार कश्यप

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/28 at 8:57 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वनांचल के निवासियों के लिए वरदान - केदार कश्यप
CG NEWS : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वनांचल के निवासियों के लिए वरदान - केदार कश्यप
SHARE

नारायणपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं का विवाह सम्मानपूर्वक और धूमधाम से संपन्न कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के 120 जोड़े इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

- Advertisement -

इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च (गुरुवार) को इंडोर स्टेडियम माहका में किया गया। इस अवसर पर **मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दहेज प्रथा से मुक्त विवाह को बताया आदर्श

- Advertisement -

मंत्री केदार कश्यप ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में दहेज प्रथा की अनुपस्थिति विवाह को सरल और सहज बनाती है। सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप गरीब परिवारों के बेटों-बेटियों के सुखमय जीवन के लिए इस योजना की शुरुआत की है, जिससे प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

- Advertisement -

योजना के तहत मिल रही आर्थिक सहायता

इस योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले अथवा मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत राशन कार्डधारी परिवारों को दिया जाता है। एक परिवार की अधिकतम दो कन्याएं इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकती हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक कन्या को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें 15 हजार रुपये की सामग्री और 35 हजार रुपये की राशि बैंक ड्राफ्ट या खाते के माध्यम से दी जाती है। सरकार की इस पहल से गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिल रही है और उनकी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो रहा है।

TAGGED: cg news, दहेज प्रथा से मुक्त विवाह को बताया आदर्श, नारायणपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : शिवरीनारायण थाना प्रभारी का पुलिस स्टाफ ने किया आत्मीय स्वागत CG NEWS : शिवरीनारायण थाना प्रभारी का पुलिस स्टाफ ने किया आत्मीय स्वागत
Next Article CG NEWS : होली मिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, रंग-गुलाल के साथ पत्रकारों ने मनाया होली CG NEWS : होली मिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, रंग-गुलाल के साथ पत्रकारों ने मनाया होली

Latest News

BIG CRIME : हैवानियत की हदें पार, साली की हत्या कर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा दरिंदा!
Breaking News Grand News NATIONAL क्राइम देश June 1, 2025
CG: Dr. Munnalal Devdas made Heman Yadav
CG: डाॅ मुन्नालाल देवदास ने हेमन यादव को स्वयं के खर्चे से पढा़कर बनाया छत्तीसगढ़ का सुपर कार्टूनिस्ट
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : चोरों का ‘ट्रिपल अटैक’ ! एक ही रात में तीन घर साफ...मुखौटा गैंग के बाद अब ‘सीक्रेट वेकेशन वॉचर्स’ – खाली घरों पर चोरों की पैनी नजर.
CG NEWS : चोरों का ‘ट्रिपल अटैक’ ! एक ही रात में तीन घर साफ…मुखौटा गैंग के बाद अब ‘सीक्रेट वेकेशन वॉचर्स’ – खाली घरों पर चोरों की पैनी नजर.
Grand News June 1, 2025
देसहा गड़रिया पाल समाज का ऐतिहासिक आयोजन: 1500 से भी अधिक की संख्या में पहुंचे समाजजन, कलश यात्रा में 1 KM तक लंबी लाइन
Grand News June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?