Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सोलबंध तालाब से जल भरकर हजारों महिलाओं ने किया कलश पूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : सोलबंध तालाब से जल भरकर हजारों महिलाओं ने किया कलश पूजन

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/30 at 9:22 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : सोलबंध तालाब से जल भरकर हजारों महिलाओं ने किया कलश पूजन
CG NEWS : सोलबंध तालाब से जल भरकर हजारों महिलाओं ने किया कलश पूजन
SHARE

सरिया। CG NEWS : नगर के प्रसिद्ध रामचंडी मंदिर में 29 मार्च को चैत्र नवरात्रि की भव्य शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक इस यात्रा में भाग लिया और सोलबंध तालाब से पवित्र जल भरकर कलश उठाया। कलश यात्रा में एक हजार से अधिक महिला श्रद्धालुओं सहित नगर व आसपास के लगभग 30 ग्रामों से श्रद्धालु शामिल हुए।

- Advertisement -

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर दीप प्रज्वलित किया, जिससे यह दृश्य अत्यंत मनमोहक प्रतीत हो रहा था। कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की नौ दिवसीय आराधना का शुभारंभ हो गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

माँ के आगमन का शुभ संकेत

- Advertisement -

पंडितों के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में माता रानी की सवारी हाथी है, जिसे शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी के मद्देनज़र बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और माता रानी की उपासना में समर्पित भाव से जुड़ गईं।

- Advertisement -

नगर पंचायत अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

कलश यात्रा के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने भी मंदिर पहुंचकर माता रानी की पूजा-अर्चना की और नगर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिकता का पर्व है, जो सभी वर्गों और समुदायों को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भक्ति संगीत और सामूहिक पूजा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता को बल मिलता है।

भक्ति संगीत बना आकर्षण का केंद्र

कलश यात्रा के दौरान भक्तों के लिए विशेष रूप से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण भजनों के माध्यम से माता रानी की स्तुति की। सरिया अंचल में नवरात्रि उपासना के ये नौ दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखते हैं और पहले ही दिन से श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ माता रानी की उपासना में लीन हो गए हैं। भव्य कलश यात्रा और भक्ति संगीत के साथ नगर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ, जिससे नगरवासियों में श्रद्धा और उल्लास की लहर दौड़ गई।

TAGGED: cg news, सरिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Rashifal 30 March 2025 : मेष, मिथुन और धनु राशि के लिए विशेष लाभकारी दिन, देखिये आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 30 March 2025 : मेष, मिथुन और धनु राशि के लिए विशेष लाभकारी दिन, देखिये आज का राशिफल
Next Article CG NEWS : दंतेवाड़ा में चैत्र नवरात्र की धूम, मां दंतेश्वरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ CG NEWS : दंतेवाड़ा में चैत्र नवरात्र की धूम, मां दंतेश्वरी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?