Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Maa Kankalin Dai: ऐतिहासिक गढ़ मे विराजमान है माँ का मंदिर, नवरात्री मे होती है विशेष पूजा अर्चना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सक्ती

Maa Kankalin Dai: ऐतिहासिक गढ़ मे विराजमान है माँ का मंदिर, नवरात्री मे होती है विशेष पूजा अर्चना

Aarti Beniya
Last updated: 2025/03/30 at 11:47 AM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
SHARE

सक्ती। Maa Kankalin Dai: जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम बाराद्वार बस्ती में स्थित ऐतिहासिक गढ़ में मां कंकालिन दाई का प्राचीन मंदिर विराजमान है। यह मंदिर रजवाड़े काल में स्थापित किया गया था और आज भी अपनी भव्यता और आस्था का केंद्र बना हुआ है।

बता दें कि यह गढ़ तालाब से घिरा हुआ है, जिससे इसकी सुंदरता और धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।कुल देवी के रूप में पूजी जाती हैं मां कंकालिन दाई बाराद्वार बस्ती के इस गढ़ में मां कंकालिन दाई को वहां के राजा परिवार ने अपनी कुल देवी के रूप में स्थापित किया था।

- Advertisement -
Ad image

यह मंदिर गढ़ के ऊपरी हिस्से में स्थित है, जिसके चारों ओर एक विशाल सरोवर बना हुआ है। वर्षों से यह स्थल न केवल धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक धरोहर के रूप में भी प्रसिद्ध है।गांव में नहीं होती मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना – जहां पूरे देश और प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है, वहीं बाराद्वार बस्ती में यह परंपरा नहीं निभाई जाती।

- Advertisement -

माना जाता है कि एक बार गांव में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजा करने का प्रयास किया गया था, लेकिन इसके बाद पूरे गांव में संकट आ गया। इसके बाद ग्रामीणों ने कुल देवी मां कंकालिन दाई से क्षमा याचना की, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। तभी से यहां मां दुर्गा की मूर्ति पंडाल में नहीं बैठाई जाती।

- Advertisement -

गढ़ में मिलते हैं कीमती धातु इस ऐतिहासिक गढ़ में आज भी ग्रामीणों को सोने-चांदी जैसे कीमती धातु मिलने की घटनाएं सामने आती हैं। इसे लेकर कई किवदंतियां प्रचलित हैं। वहीं, यहां एक पुरानी लोक कथा भी प्रसिद्ध है, जिसमें कहा जाता है कि सरोवर में चल रही एक नाव किसी पर नाराज होकर सरोवर से बाहर आकर एक पेड़ पर खड़ी हो गई थी। इस कथा के प्रमाण स्वरूप आज भी उस स्थान पर कुछ अवशेष देखे जाते हैं। हालांकि, इसकी विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।

TAGGED: Maa Kankalin Dai
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, उच्च शिक्षा और शोध को दिया बढ़ावा CG NEWS : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, उच्च शिक्षा और शोध को दिया बढ़ावा
Next Article CG NEWS : नवरात्रि में पीएम आवास के 9654 हितग्राही करेंगे गृहप्रवेश, "मोर आवास, मोर अधिकार" के तहत होगा आयोजन CG NEWS : नवरात्रि में पीएम आवास के 9654 हितग्राही करेंगे गृहप्रवेश, “मोर आवास, मोर अधिकार” के तहत होगा आयोजन

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?