Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कल दिवस पर उत्कल बंधुओं को दी शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कल दिवस पर उत्कल बंधुओं को दी शुभकामनाएं

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/01 at 1:59 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कल दिवस पर उत्कल बंधुओं को दी शुभकामनाएं
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कल दिवस पर उत्कल बंधुओं को दी शुभकामनाएं
SHARE

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उत्कल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 35 लाख उत्कल बंधुओं को उत्कल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच रोटी-बेटी का अटूट संबंध है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि पहले ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल एक ही राज्य थे, लेकिन बैरिस्टर मधुसूदन दास समेत कई महापुरुषों के प्रयास से 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा प्रांत का निर्माण हुआ और तभी से उत्कल दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में छत्तीसगढ़ का चावल भोग के रूप में चढ़ाया जाता है, जो दोनों राज्यों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा का गहरा नाता रहा है, इसलिए प्रदेश में भी उत्कल दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

कांग्रेस पर साधा निशाना

- Advertisement -

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस द्वारा नक्सलवाद पर दिए गए बयानों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बौखलाई हुई है। विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते वे बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और देश की जनता भली-भांति जानती है कि किसके शासनकाल में नक्सली प्रभावी हुए और फले-फूले।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

 

TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bajinder Singh Guilty : पादरी बजिंदर सिंह को मिली उम्रकैद की सजा, रेप मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला 
Next Article CG NEWS : सरायपाली के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई CG NEWS : सरायपाली के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Latest News

BREAKING NEWS : दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से बाहर, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
Breaking News मध्य प्रदेश June 11, 2025
Mahasamund : 7 सालों बाद भी नहीं मिल पाया रोजगार गारंटी की राशि, पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार 
Mahasamund : 7 सालों बाद भी नहीं मिल पाया रोजगार गारंटी की राशि, पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 11, 2025
CG NEWS : “राष्ट्रीय गंदी बस्ती” घोषित होने के बाद मकान टूटने का नोटिस, लोगों में दहशत, एक की मौत 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 11, 2025
Government Yojna : अब डॉक्टर आपके द्वार, छत्तीसगढ़ की ‘दाई-दीदी क्लिनिक योजना’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा घर के पास फ्री इलाज
Government Yojna : अब डॉक्टर आपके द्वार, छत्तीसगढ़ की ‘दाई-दीदी क्लिनिक योजना’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा घर के पास फ्री इलाज
Grand News छत्तीसगढ़ June 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?