Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal 5 April 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक के लिए शुभ संकेत, सभी राशियों के लिए खास दिन, देखिये आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal 5 April 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक के लिए शुभ संकेत, सभी राशियों के लिए खास दिन, देखिये आज का राशिफल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/05 at 8:52 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
6 Min Read
Aaj Ka Rashifal 5 April 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक के लिए शुभ संकेत, सभी राशियों के लिए खास दिन, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5 April 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक के लिए शुभ संकेत, सभी राशियों के लिए खास दिन, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Aaj Ka Rashifal 5 April 2025 : 5 अप्रैल 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए विशेष महत्व रखता है। आज चंद्रमा गोचर में पुनर्वसु नक्षत्र में संचार करेंगे। चंद्रमा और शनि का केंद्र स्थान में योग और गुरु का चंद्रमा से द्वादश भाव में गोचर – ये ग्रह स्थितियां विशेष फल प्रदान करने वाली हैं।
आज बन रहा अनफा योग सभी राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है, खासकर मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

- Advertisement -

मेष राशि – मेष राशि के जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा और कुछ लाभदायक डील भी हो सकती है। आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी और कमाई में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया और रोमांचक करने का मौका मिल सकता है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक है और इनको भाग्य आज हर क्षेत्र में खुशी और सफलता प्रदान करेगा। आप अपनी योजना के अनुसार आज काम को अंजाम दे पाएंगे। बिजनेस में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा और कमाई भी आपकी अच्छी होगी।

- Advertisement -

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। आपके ऊपर कई तरह के काम का दबाव रह सकता है जिसे आप एक-एक करके पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा इसलिए सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज इस राशि की महिला अपने बात व्यवहार से परिवार में सामंजस्य और तालमेल बन सकती है।

- Advertisement -

कर्क राशि – आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपका मन आज कई ओर भटकेगा और आप भावुक एवं रचनात्मक रहेंगे। आपको किसी मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभानी होगी और इससे आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। कार्य व्यवसाय में कुछ परेशानी आ सकती है लेकिन अंततः आपकी कमाई आज अच्छी होगी।

सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप पर आज आलस्य हावी रह सकता है, इससे आपको बचना होगा। परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगा इससे आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। लेकिन आप बचत कर पाने में सफल रहेंगे। दोपहर के बाद का समय आपके पक्ष में दिख सकता है। बच्चों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा।

कन्या राशि – कन्या राशि के लिए आज का दिन योजनाओं को पूरा करने का रहेगा। आप अपनी कार्ययोजना को आज बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आपको अपनी मेहनत का आज पूरा लाभ और प्रतिफल मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आपका सुखद रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी आज रुचि रहेगी। आप अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे।

​तुला राशि – तुला राशि के जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देना चाहिए दूसरों के मामलों से आप दूरी रखें तो यह आपके लिए बेहतर होगा। आपको आज रिश्तों में तालमेल बनाकर रखना होगा। आपकी किसी बात से आपके कुछ रिश्तेदार नाराज हो सकते हैं इसलिए बातचीत में आपको अपना ध्यान रखना होगा। खर्च पर आपको आज कंट्रोल करना होगा, कुछ अनचाहे खर्च भी आज आपके हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलने से अपने तमाम प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। आप जोखिम वाले कार्य में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर तालमेल बनाकर काम करना होगा,नहीं तो आज आपका काम अटक सकता है।

धनु राशि – धनु राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्य व्यवसाय में किसी के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। वैसे आपको आज कुछ नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों से मन भ्रमित हो सकता है इससे आपको आज बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। आप आज अपने शौक की चीजों और खान पान पर धन खर्च कर सकते हैं।

मकर राशि – मकर राशि के जातक आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको आज अपने कार्य व्यवसाय में लाभ का मौका मिलता रहेगा। आपके कुछ नए संपर्क भी आज बनेंगे जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। परिवार के साथ आज किसी मुद्दे पर विचार सलाह कर सकते हैं जिससे आपकी कोई उलझन और समस्या हल हो सकती है।

कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों को आज संयमित होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। आपको आज किसी भी ऐसे काम से दूर रहने की जरूरत है जिससे आपकी छवि खराब हो। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की ताक में रहेंगे। दोपहर के बाद का समय अधिक बेहतर होगा,किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है।

मीन राशि – मीन राशि के जातक आज अपने काम के प्रति अधिक सजग रहेंगे। आपको अपने प्रयास में भाग्य सफल भी बनाएगा। आपको आज किसी परिचित व्यक्ति और मित्र से भी सहयोग मिल सकता है। लेकिन आपको आज वाणी पर कंट्रोल करना होगा। कारोबार में भी आज मीन राशि के जातक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान जरूर रखना चाहिए। जो

TAGGED: Aaj Ka Rashifal 5 April 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Lok Sabha Budget Session : सांसद बृजमोहन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात, वक्फ संशोधन बिल, वित्त विधेयकों के पारित होने पर दी शुभकामनाएं  Lok Sabha Budget Session : सांसद बृजमोहन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात, वक्फ संशोधन बिल, वित्त विधेयकों के पारित होने पर दी शुभकामनाएं 
Next Article CG NEWS : शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन घोटाला, महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष व विक्रेता गिरफ्तार CG NEWS : शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन घोटाला, महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष व विक्रेता गिरफ्तार

Latest News

CG Breaking : DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, दो सुरक्षाबल झुलसे
Breaking News कांकेर छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG News : डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में साउथ अफ्रीकी छात्रा की पित्ताशय पथरी की सफल सर्जरी
छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Train Cancelled: यात्रियों को झटका; रेलवे ने रद्द की रायपुर-बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रायपुर May 21, 2025
Bihar : NMCH में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, चूहे ने मरीज की कुतर ली पैरों की चार उंगलियां
बिहार May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?