Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : 86 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बाद बड़ा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
सुकमा

CG NEWS : 86 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बाद बड़ा असर

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/05 at 4:16 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : 86 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बाद बड़ा असर
CG NEWS : 86 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बाद बड़ा असर
SHARE

सुकमा। CG NEWS : तेलंगाना के भद्राद्रि कोत्तागुडेम जिले में माओवादियों को एक और बड़ा झटका लगा है। गृह मंत्री अमित शाह के हाल ही में संपन्न बस्तर दौरे के बाद नक्सलियों पर सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव का असर अब साफ नजर आने लगा है। शनिवार को कोत्तागुडेम जिले के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय में कुल 86 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली भद्राद्रि, कोत्तागुडेम और मुलुगु जिलों से संबंधित हैं, लेकिन मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी ने भद्राद्रि कोत्तागुडेम मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष हथियार डाल दिए।

- Advertisement -
Ad image

आईजी रेड्डी ने बताया कि यह आत्मसमर्पण तेलंगाना सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चेयुथा’ के तहत हुआ है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को सरकार की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 25,000 रुपये की राशि दी गई है।

- Advertisement -

विशेषज्ञों के अनुसार, यह सामूहिक आत्मसमर्पण बस्तर में बढ़ती पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा बलों के सतत दबाव का परिणाम है। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा लगातार माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों से उनके हौसले पस्त हो चुके हैं।

- Advertisement -

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले सुकमा जिले में कुख्यात नक्सली बारसे देवा के भाई समेत कुल 20 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया था।

लगातार हो रहे आत्मसमर्पण यह संकेत दे रहे हैं कि माओवादियों के संगठन में दरारें गहराती जा रही हैं और सरकार की पुनर्वास नीतियों के चलते वे अब मुख्यधारा में लौटने को इच्छुक हैं। यह घटनाक्रम आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

TAGGED: cg news, सुकमा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG: पाराघाट में धारदार हथियार से हमला, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी गंभीर रूप से घायल... CG: पाराघाट में धारदार हथियार से हमला, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी गंभीर रूप से घायल…
Next Article Maha Ashtami festival : चैमहाअष्टमी पर श्रद्धालुओं ने किया कन्या पूजन, दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना Maha Ashtami festival : चैमहाअष्टमी पर श्रद्धालुओं ने किया कन्या पूजन, दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना

Latest News

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से भावुक आकृति बनाकर श्रद्धांजलि दी।
Grand News June 15, 2025
अरुणाचल की हिलांग याजिक ने रचा इतिहास, साउथ एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार का कहर — 18 सवारियों से भरी गाड़ी पलटी, 2 की मौके पर मौत, 5 गंभीर
Grand News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?