Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR : क्रेडा अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय और विधायक अनुज शर्मा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

RAIPUR : क्रेडा अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय और विधायक अनुज शर्मा 

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/06 at 10:49 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
RAIPUR : क्रेडा अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय और विधायक अनुज शर्मा 
RAIPUR : क्रेडा अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम साय और विधायक अनुज शर्मा 
SHARE

रायपुर। RAIPUR : आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में यह सेक्टर रोजगार, पर्यावरण और आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा आधार बनेगा।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है वही धरसींवा विधायक शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सवन्नी जी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

- Advertisement -

पदभार ग्रहण के उपरांत भूपेंद्र सवन्नी ने मुख्यमंत्री सहित सभी विशिष्ट अतिथियों और आमंत्रितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना है।

- Advertisement -

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी,संगठन मंत्री पवन साय, वन मंत्री केदार कश्यप , कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायकगण पद्मश्री अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश राणा, तथा अन्य निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

TAGGED: Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुछ दिन पहले हुई थी शादी  CG CRIME : पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुछ दिन पहले हुई थी शादी 
Next Article Horoscope Today 7 April 2025 : शशि योग और धृति योग का शुभ प्रभाव, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफल Horoscope Today 7 April 2025 : शशि योग और धृति योग का शुभ प्रभाव, जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफल

Latest News

“Today’s Horoscope:15 जून का राशिफल: आज किस राशि पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, किसका दिन रहेगा शानदार? जानिए 12 राशियों का पूरा हाल!
Grand News छत्तीसगढ़ June 15, 2025
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत से भावुक आकृति बनाकर श्रद्धांजलि दी।
Grand News June 15, 2025
अरुणाचल की हिलांग याजिक ने रचा इतिहास, साउथ एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भिलाई के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, दर्जनभर युवक-युवतियां पकड़े गए
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?