Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : ईओडब्ल्यू ने करोड़ों के गोल्ड लोन घोटाले की मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, दो साल से थी फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : ईओडब्ल्यू ने करोड़ों के गोल्ड लोन घोटाले की मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, दो साल से थी फरार

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/09 at 11:31 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : ईओडब्ल्यू ने करोड़ों के गोल्ड लोन घोटाले की मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, दो साल से थी फरार
CG NEWS : ईओडब्ल्यू ने करोड़ों के गोल्ड लोन घोटाले की मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, दो साल से थी फरार
SHARE

गरियाबंद। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में करोड़ों के गोल्ड लोन घोटाले की मास्टरमाइंड और इंडियन ओवरसीज बैंक की पूर्व सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने ओडिशा के बरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले दो वर्षों से फरार चल रही थी और पुलिस को लगातार चकमा दे रही थी।

बंद पड़े खातों और कम ट्रांजेक्शन वाले खातों को बनाया निशाना

- Advertisement -
Ad image

आरोपी ने बड़ी ही शातिराना तरीके से उन बैंक खातों को निशाना बनाया जिनमें या तो कोई लेनदेन नहीं होता था या वे पूरी तरह बंद पड़े थे। इन खातों का उपयोग कर उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और कुल 1 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक के गोल्ड लोन मंजूर करवा लिए। यह पूरी रकम बैंक से निकाल कर गबन कर ली गई।

- Advertisement -

2023 में दर्ज हुआ था मामला

- Advertisement -

इस घोटाले का खुलासा वर्ष 2023 में हुआ था, जब राजिम स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा में अनियमितताओं की जानकारी बैंक प्रबंधन को मिली। मामले की शिकायत मिलने पर EOW ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(क) (संशोधित 2018) और IPC की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया।

अब भी खुल सकते हैं और राज़

EOW फिलहाल आरोपी अंकिता पाणिग्रही से गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि इस घोटाले में अन्य बैंककर्मी या बाहरी लोग भी शामिल हो सकते हैं। ब्यूरो अब इस बात का पता लगाने में जुटा है कि इस फर्जीवाड़े में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

राज्य में हलचल तेज

इस बड़े घोटाले की गिरफ्तारी के बाद राज्य के बैंकिंग और जांच एजेंसियों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

TAGGED: cg news, गरियाबंद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur Breaking: सड़क हादसे में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raipur Breaking: सड़क हादसे में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Next Article CG NEWS : भाजपा के निगम, मंडल, आयोग अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न CG NEWS : भाजपा के निगम, मंडल, आयोग अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?