Horoscope Today, 11 April 2025 : आज दिन है शुक्रवार और चंद्रमा का गोचर दिन-रात कन्या राशि में, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के पश्चात हस्त नक्षत्र में होने जा रहा है। इस गोचर के प्रभाव से अधि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अतिरिक्त आज गुरु और चंद्रमा का नवम-पंचम योग भी बन रहा है, जो विशेष रूप से वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इन राशियों को आज उम्मीद से बढ़कर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि – मेष राशि के लिए आज का दिन करियर और कामकाज में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता हासिल करेंगे। मेहनत और कार्यकुशलता से आपको आज काम से लाभ मिलेगा। कमाई में आपकी वृद्धि होगी।
वृषभ राशि – वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बैठाकर चलना फायदेमंद रहेगा। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप किसी बाहरी क्षेत्र से लाभ पा सकेंगे। काम के सिलसिले में कहीं यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम और कमाई के मामले में लाभदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर काफी सोच-विचार में रहेंगे। नौकरी में आपके लिए दिन अच्छा रहेगा आपको आज कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। कमाई में भी आज आपके वृद्धि होगी और घर में भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा।
कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा और आपका मन प्रसन्न होगा। आपका कारोबार व्यवसाय आज अच्छा चलेागा। आपकी आमदनी भी आज अच्छी रहेगी और इसके साथ ही आप सुख-साधनों का भी आनंद ले पाएंगे।
सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। लव लाइफ कोई परेशानी चल रही है तो आप उसे दूर कर पाने में सफलता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम करने और सीखने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। दांपत्य जीवन आपका अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है।
तुला राशि – तुला राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। लेकिन आपको आज अपनी भावनाओं को दबाने से बचना चाहिए। कोई बात मन मे हैं तो इस पर चर्चा करना फायदेमंद होगा। खर्चे कम होंगे और आमदनी ठीक रहेगी। आप पॉपर्टी में निवैश करने का विचार बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि – आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार में प्रेम और आपसी सामंजस्य बन रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।
धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में आज वैसे काम का अधिक दबाव रहेगा। आपको काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा और आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। लव लाइफ मे आज प्रेमी से कुछ भी सोच समझकर बोलें नहीं तो आपके बीच तनाव बढ़ सकता है।
मकर राशि – मकर राशि के जातकों को आज कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी भी बढेगी।
कुंभ राशि – कुंभ राशि के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे और आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन कुछ परेशान होगा लेकिन आमदनी भी बढेगी इसलिए तनाव न लें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
मीन राशि – आज मीन राशि के जातको के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कमाई और खर्च में तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में आज अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताने को मिलेंगे, जिससे आप खुश होंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको परेशानी हो सकती है।