Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: PAINFUL: बेमेतरा के युवक ने राजधानी में… पहले पत्नी से मांगी माफी… फिर उड़ेला पेट्रोल और लगा ली आग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsSUICIDEछत्तीसगढ़बेमेतरारायपुर

PAINFUL: बेमेतरा के युवक ने राजधानी में… पहले पत्नी से मांगी माफी… फिर उड़ेला पेट्रोल और लगा ली आग

Desk
Last updated: 2020/11/21 at 12:26 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

खमतराई मेटल पार्क रोड पर एक युवक ने अपनी पत्नी के सामने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसने पत्नी को फोन कर घर से कुछ दूर खेत के पास बुलाया। पत्नी के पहुंचने के बाद बाइक से आया। उसके पास पहुंचकर माफी मांगी। इसके पहले कि पत्नी कुछ समझ पाती वह दौड़कर खेतों की ओर गया और वहां पेट्रोल डालकर अपने शरीर में आग लगा ली। पत्नी ने चीख पुकार मचाते हुए बचाने की कोशिश की लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार वह खमतराई की शराब दुकान का वर्कर था। वहां से निकाले जाने का नोटिस मिलने से वह परेशान था। उसे दो माह से वेतन भी नहीं दिया गया था। खमतराई टीआई संजय पुंढीर ने बताया कि कितेश्वर पैकरा मूलतः बेमेतरा का रहने वाला था। वह मेटल पार्क में पत्नी और बच्ची के साथ किराए पर रहते हुए उरला की शराब दुकान में काम करता था। उसकी नियुक्ति प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से हुई थी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

गुरुवार शाम वह शराब दुकान जा रहा हूं कहकर घर से निकला था। उसने शाम 6 बजे अपनी पत्नी को घर से कुछ दूर मेटल पार्क रोड में बुलाया। उसकी पत्नी वहां खड़ी थी। तभी कितेश्वर बाइक से आया और पत्नी के पास रूका। एकाएक वह खेत की ओर दौड़ाते हुए अपनी पत्नी को बोला कि उसे माफ करना है। वह उसकी जिम्मेदारी नहीं उठा पाया। वह अब जा रहा है। उसने पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। जब आग भभकने लगी तो उसने चीख पुकार शुरू कर दी। वह इधर-उधर भागने लगा। उसकी पत्नी रेशमा उसकी मदद के लिए दौड़ी। रेशमा ने इमरजेंसी सेवा में कॉल किया और एंबुलेंस बुलाया।

- Advertisement -

उसके बाद कितेश्वर को अस्पताल ले जाया गया। टीआई पुंढीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो महीना पहले कितेश्वर को नौकरी से निकालने के लिए कहा गया। तब कितेश्वर ने कहा कि उसे लिखित में दिया जाए। उसे फिर नोटिस दिया गया था। उसकी सैलरी रोक कर दी गई। इससे कितेश्वर परेशान चल रहा था। वह दो महीने से बेरोजगार था। वह शराब दुकान जाता था और हस्ताक्षर करके आ जाता था, लेकिन उसे पैसा नहीं मिल रहा था। प्रारंभिक जांच में आत्मदाह की यही वजह मानी जा रही है। पुलिस पड़ताल कर रही है। युवक ने आत्मदाह क्यों किया है। पत्नी का अभी बयान नहीं हो पाया है। शराब दुकान से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार कितेश्वर ने दो साल पहले अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। वह जब दुर्ग शराब दुकान में काम कर रहा था, तब उसने रेशमा से शादी की थी। उसकी एक साल की बच्ची है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश… बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता…
Next Article सरकार का बड़ा फैसला… 30 नवंबर तक इस राज्य की सभी स्कुल-कॉलेज रहेंगे बंद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ट्रेड एक्सपो यूएसए घोटाला: 1.43 करोड़ की ठगी कर फरार चल रहा राजाराम तारक गिरफ्तार, जेल भेजा गया अब तक 7 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, पुलिस ने की लाखों की संपत्ति जब्त
Grand News June 3, 2025
IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा, मिलेंगे इतने करोड़
IPL 2025 Price Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़
Cricket खेल June 3, 2025
BREAKING : JNU में हुआ बड़ा बदलाव, अब 'कुलपति' की जगह होंगे 'कुलगुरु'
BREAKING : JNU में हुआ बड़ा बदलाव, अब ‘कुलपति’ की जगह होंगे ‘कुलगुरु’
Grand News देश June 3, 2025
Extra Marital Affair : 30 साल के प्रेमी के साथ फरार हुई 4 बहुओं की सास, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार 
उत्तरप्रदेश June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?