Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मनियारी नदी तट पर बनेगा मां राजराजेश्वरी का भव्य मंदिर, 23 अप्रैल को होगा भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : मनियारी नदी तट पर बनेगा मां राजराजेश्वरी का भव्य मंदिर, 23 अप्रैल को होगा भूमिपूजन

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/11 at 10:04 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : मनियारी नदी तट पर बनेगा मां राजराजेश्वरी का भव्य मंदिर, 23 अप्रैल को होगा भूमिपूजन
CG NEWS : मनियारी नदी तट पर बनेगा मां राजराजेश्वरी का भव्य मंदिर, 23 अप्रैल को होगा भूमिपूजन
SHARE

बिलासपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से लगभग 26 किलोमीटर दूर मुंगेली जिले के खम्हारडीह गांव में मनियारी नदी के तट पर स्थित श्रीचक्र महामेरू पीठम् में मां राजराजेश्वरी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इस दिव्य मंदिर का भूमिपूजन 23 अप्रैल 2025 को किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. अनिरूद्धाचार्य जी महाराज की पावन उपस्थिति रहेगी।

- Advertisement -

श्रीचक्र महामेरू पीठम् के पीठाधीश्वर सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी के मार्गदर्शन में इस मंदिर की स्थापना की जा रही है। उनके प्रमुख कार्यकर्ता पं. डॉ. कौशल किशोर दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर दक्षिण भारतीय शिल्पकला पर आधारित होगा, जिसकी ऊंचाई लगभग 51 फीट होगी। यह मंदिर न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि यह सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक साधना का अनुपम संगम स्थल भी होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पं. दुबे ने बताया कि भूमिपूजन समारोह में देशभर से कई प्रतिष्ठित संत-महापुरुष भी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर स्वामी विशोकानंद भारती, स्वामी चक्रपाणि (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदू महासभा), स्वामी विश्वानंद तीर्थ, स्वामी उमेश आनंद गिरी (महंत, जूना अखाड़ा, छत्तीसगढ़), स्वामी कृष्णानंद व स्वामी रामानंद (कोलकाता), महंत तारकेश्वरपुरी (गिरिजावन, रतनपुर), रामरूपदास त्यागी (मदकुद्वीप), स्वामी राजेश्वरानंद (प्रदेशाध्यक्ष, संत महासभा) एवं साध्वी सुमिरन माई (राजनांदगांव) जैसी विभूतियाँ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि श्रीचक्र महामेरू पीठम् छत्तीसगढ़ की पहली वेद पाठशाला के रूप में विख्यात है, जहाँ देशभर से आए ब्रह्मचारियों को वेद, शास्त्र एवं सनातन धर्म की शिक्षा दी जाती है। यहां हर वर्ष कई बालक वेद-विद्या में दीक्षित होकर अपने जीवन को आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर करते हैं।

- Advertisement -

पं. कौशल किशोर दुबे ने समस्त सनातन समाज से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक भूमिपूजन महोत्सव में तन, मन और धन से सहभागी बनें और माँ राजराजेश्वरी की कृपा प्राप्त कर अपना जीवन धन्य करें।

TAGGED: Bhoomi Pujan, cg news, judicial capital, बिलासपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : शहर के बीच गढ़िया पहाड़ में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग CG NEWS : शहर के बीच गढ़िया पहाड़ में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Next Article CG NEWS : भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव रहे मुख्य अतिथि CG NEWS : भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव रहे मुख्य अतिथि

Latest News

Video : छापेमारी से घबराए इंजीनियर साहब ने खिड़की से उड़ाए 500-500 के नोटों के बंडल, विजिलेंस ने उड़ाया होश
NATIONAL VIRAL VIDEO May 31, 2025
छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार दस्तक! 16 दिन पहले ही गरियाबंद में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट,बस्तर से लेकर रायगढ़ तक अलर्ट, नौतपा में हुई मानसूनी बौछारें बनी चर्चा का विषय
Grand News May 31, 2025
CG Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, चक्के में फंसकर दो टुकड़ों में बंटा युवक का शरीर
कोरबा छत्तीसगढ़ May 31, 2025
CG Breaking : लूट के मामले को मारपीट की धाराओं में किया दर्ज, SP ने ASI को किया निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?