Horoscope Today 12 April 2025 : आज शनिवार है और चंद्रमा का गोचर दिनभर कन्या राशि में हो रहा है। चंद्रमा आज हस्त नक्षत्र को पार करते हुए चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस खगोलीय स्थिति के चलते चंद्रमा पर शनि की सप्तम दृष्टि बनी रहेगी, जिसका असर विशेष रूप से मिथुन राशि के जातकों पर पड़ेगा। उन्हें आज स्वास्थ्य का ख्याल रखने और फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं, शुक्र के उच्च राशि में स्थित होने के कारण मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो एक शुभ संकेत है। इस योग का विशेष लाभ मेष, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। इन राशियों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि, आर्थिक लाभ और मानसिक प्रसन्नता लेकर आ सकता है।
मेष राशि – आज शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए परिश्रम से सफलता दिलाने वाला रहेगा। वैसे समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका मान सम्मान भी बढेगा। आपको आज वस्त्र और सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है इसलिए यात्रा पर जा रहे हैं तो सजग और सतर्क रहें। व्यवसाय में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे और आपको इसमें सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कारोबार व्यापार में आपको आज अपनी वाणी का लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कारोबार में कमाई अच्छी होने से आपको आज खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रो।
कर्क राशि — कर्क राशि के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके घर परिवार में तालमेल रहेगा और धर्म कर्म के काम में भी आपकी रुचि रहेगी। कमाई भी आपकी अच्छी रहेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी में पद प्रभाव वृद्धि के संयोग बनेंगे। लेकिन आवेश पर कंट्रोल करेंगे और किसी को भला बुरा कहने से बचें।
सिंह राशि – सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रह सकता है। वैसे आज धर्म कर्म के काम में भी आपका मन लगेगा। भाग्य के सहयोग से कई काम बनेंगे। पिता से भी आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी और आपका रिश्ता भी मधुर रहेगा। लव लाइफ के मामले में आज सितारे संभलकर चलने की सलाह दे रहे हैं।
कन्या राशि – कन्या राशि के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी साथ ही आज नौकरीपेशा जातकों को आज बुद्धि और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। किसी वरिष्ठ और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके अधिकारियो से आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। घरेलू मामलों में आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार का माहौल भी आज अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम का अनुकूल और सकारात्मक परिणाम मिलेगा। व्यापार में भी आज लाभ होगा। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा संभव हो तो टाल दे,बहुत ही आवश्यक हो तो बजरंगबाण का पाठ करके जाएं।
धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान लापरवाही से बचें। आप गले में दर्द या कफ जनित समस्या से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। घर के बड़ों से आपको आज सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।
मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है।
कुंभ राशि – आज शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आज आपको कमाई के भी कुछ नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशहाली बनाए रखेगा।
मीन राशि – मीन राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपको आज कुछ नया काम करने का भी मौका मिलेगा। आपका फंसा हुआ धन आज वापस मिल सकता है। परिवार में सम्मान मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक काम पूरा होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से लंबी बातें होंगी और कुछ नई जानकारी भी मिलेगी। नौकरी में दिन आपका सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वालों की अच्छी कमाई होगी।