Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : गृह मंत्री विजय शर्मा का आरोप, दुष्कर्म पीड़िता पर राजनीति कर रही कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS : गृह मंत्री विजय शर्मा का आरोप, दुष्कर्म पीड़िता पर राजनीति कर रही कांग्रेस

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/12 at 10:56 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : गृह मंत्री विजय शर्मा का आरोप, दुष्कर्म पीड़िता पर राजनीति कर रही कांग्रेस
CG NEWS : गृह मंत्री विजय शर्मा का आरोप, दुष्कर्म पीड़िता पर राजनीति कर रही कांग्रेस
SHARE

रायपुर। CG NEWS : दुर्ग में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दिल दहला देने वाले मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही ‘न्याय यात्रा’ पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संवेदनशील मामले पर राजनीति कर पीड़ित परिवार को शर्मिंदा कर रही है।

- Advertisement -

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, “कांग्रेस क्या करना चाह रही है, यह हमारी समझ से बाहर है। ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं, संवेदनशीलता और न्याय की जरूरत होती है। लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क पर लाकर राजनीति कर रही है।”

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकालने और 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐलान किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराई जाए।

- Advertisement -

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा, “नवरात्रि के दौरान जब देशभर में कन्याभोज हो रहा था, तब छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक मासूम के साथ हैवानियत की गई और उसकी हत्या कर दी गई। यह अत्यंत शर्मनाक है। बीजेपी सरकार बनने के बाद राज्य में बेटियां, बहनें, माताएं सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को कानून-व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है। रोज हत्याएं, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।”

- Advertisement -

इस जघन्य घटना को लेकर जहां पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं। आम जनता न्याय की मांग कर रही है और उम्मीद कर रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले।

 

TAGGED: cg news, deputy chief minister, Home Minister Vijay Sharma, Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देकर आरोपी ने की दरिंदगी CG NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देकर आरोपी ने की दरिंदगी
Next Article संकटमोचन के जयकारों से गूंजे मंदिर, सीजी टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी शुभकामनाएं, सेवा-समर्पण की भावना को बताया हनुमान जी की सबसे बड़ी प्रेरणा

Latest News

CG NEWS : तीरथगढ़ वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत
छत्तीसगढ़ जगदलपुर June 1, 2025
CG NEWS: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली रैली, स्कूली छात्र, शिक्षक और यूथ वेलफेयर की टीम रही शामिल
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं श्वसन शिक्षा शिविर का सफल आयोजन
Grand News June 1, 2025
CG NEWS : सूदखोर के दबाव में युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
क्राइम छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?