छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने बैसाखी पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।गुरुचरण सिंह होरा ने अपने संदेश में कहा कि बैसाखी का पर्व सिख धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह हमारे देश की कृषि परंपराओं, कृषकों की मेहनत और सांस्कृतिक समृद्धि का भी प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि बैसाखी वह दिन है जब दसवें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन हमें धर्म, साहस, सेवा और एकता के मूल्यों की याद दिलाता है।होरा जी ने कहा कि यह त्योहार न केवल सिख समाज के लिए बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन से गेहूं, तिलहन और गन्ने जैसी फसलों की कटाई आरंभ होती है, जो अन्नदाता की मेहनत का फल है।
उन्होंने कामना की कि हर्ष और उल्लास से भरा यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सेवा भाव के साथ मनाएं और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनें।