गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मंडल के द्वारा सोमवार को वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय परिसर में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा, सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके संघर्ष, और भारत के संविधान निर्माण में उनकी अमूल्य भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल समाज के पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने का कार्य किया, बल्कि एक समतामूलक समाज की परिकल्पना को भी साकार किया।
इस गरिमामय अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
• अनिल चन्द्रकार (भाजपा ज़िला अध्यक्ष)
• मुरलीधर सिन्हा (कार्यक्रम प्रभारी)
• सुमित पारख (मंडल अध्यक्ष, गरियाबंद)
• बलदेव सिंह हुंडल, अनूप भोंसले, घनश्याम सिन्हा, नंदस्वामी पदमशाली, नपा अध्यक्ष रिखीराम यादव आसिफ़ मेमन पूर्व अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, सभापति सुरेन्द्र सोनटेके सूरज सिन्हा खेमसिंह बघेल, पुष्पा साहू, रेणुका साहू, तनु साहू, प्राची कूटारे, प्रशांत मानिकपुरी, प्रह्लाद ठाकुर, अभिमन्यु ध्रुव, विनोद नेताम, पप्पू ठाकुर, प्रकाश सोनी, परमानंद नेताम, और दीपेश दीवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता और समानता के विचार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।