Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : अब इस तारीख तक जमा कर सकते हैं संपत्ति कर, नगरीय प्रशासन विभाग ने दी विशेष छूट, परिपत्र जारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : अब इस तारीख तक जमा कर सकते हैं संपत्ति कर, नगरीय प्रशासन विभाग ने दी विशेष छूट, परिपत्र जारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/15 at 2:53 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर। CG BIG NEWS : राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के संपत्ति कर और विवरणी जमा करने के लिए 30 दिनों की विशेष छूट प्रदान की है। अब ये 30 अप्रैल 2025 तक जमा किए जा सकते हैं। राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों, नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में परिपत्र जारी किया है।

- Advertisement -
Ad image

नगरीय प्रशासन विभाग ने परिपत्र में कहा है कि नगरीय निकायों में संपत्तिकर तथा विवरणी जमा करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित है। इस वर्ष भी संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोकसभा निर्वाचन कार्य, निकायों का परिसीमन कार्य, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तथा स्थानीय निकायों के निर्वाचन आदि में आचार संहिता भी प्रभावी रही। इन कार्यों में निकायों के अधिकारी-कर्मचारी भी संलग्न रहे। फलस्वरूप राजस्व आय संग्रहण की कार्यवाही प्रभावित हुई है।

- Advertisement -

विभाग ने राजस्व संग्रहण के कार्यों के प्रभावित होने के मद्देनजर वर्ष 2024-25 के संपत्ति कर तथा विवरणी जमा करने के लिए अंतिम तिथि में 30 दिनों की विशेष छूट प्रदान करते हुए इसके लिए 30 अप्रैल 2025 की अंतिम तिथि निर्धारित की है। नगरीय प्रशासन विभाग ने परिपत्र के माध्यम से निकाय के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर संपत्ति कर संग्रहण करने एवं नागरिकों को ऑनलाइन (Online) भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी नगरीय निकायों में इनका अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कर संग्रहण के लिए किए गए कार्यों से शासन को अवगत कराने के भी निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Wild Tamarind : छत्तीसगढ़ के जंगलों से आने वाला औषधीय खजाना, गंगा इमली, पाचन से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता तक Wild Tamarind : छत्तीसगढ़ के जंगलों से आने वाला औषधीय खजाना, गंगा इमली, पाचन से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता तक
Next Article गौरी शंकर कश्यप के ओजस्वी उद्बोधन से गूंजा बाबा साहेब का नाम,हर अल्फ़ाज़ पर तालियों की गड़गड़ाहट, कार्यक्रम स्थल बना भावनाओं का समंदर,बाबा साहेब की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, देखिए वीडियो

Latest News

GRAND NEWS: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में RSS के स्वयंसेवकों ने दिखाया मानवता का परिचय, पीड़ितों और घायलों के लिए बने रक्षा दूत
देश June 19, 2025
CG NEWS: जीवन में आई नई उमंग, जब मिला प्रधानमंत्री आवास
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा रायपुर June 19, 2025
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश दौरा, कई बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Grand News देश June 19, 2025
Tej Pratap: मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना…पिता लालू यादव की फोटो देखते हुए तेज प्रताप ने कर दिया बड़ा इशारा, तेज प्रताप की बगावत से बिहार की सियासत में भूचाल
Grand News June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?