Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : 5 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, शासन की नई से प्रभावित होकर लिया फैसला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

 CG NEWS : 5 लाख इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, शासन की नई से प्रभावित होकर लिया फैसला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/15 at 3:55 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

मोहला-मानपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के माओवादी विरोधी अभियान को लेकर एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। दम तोड़ रहे नक्सली आंदोलन को जोरदार झटका देते हुए आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी सदस्य और एलओएस डिप्टी कमांडर रूपेश मंडावी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा  के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रयास” और छत्तीसगढ़ शासन की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 से प्रभावित होकर रूपेश मंडावी ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया।

रूपेश ने बताया कि संगठन में उपेक्षा, भेदभावपूर्ण व्यवहार और लगातार बढ़ते आंतरिक मतभेदों के चलते वह मानसिक रूप से टूट चुका था। साथ ही, माओवादियों द्वारा आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचारों से वह आहत था। उसने संविधान और लोकतंत्र में आस्था जताते हुए मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव पिता मनकेर मंडावी उम्र 34 वर्ष ग्राम मुंजाल थाना मदनवाड़ा, सीतागांव, औंधी, मानपुर, गोंडातुर, पखांजुर (कांकेर) और माड़ क्षेत्र (नारायणपुर) में सक्रिय था। वर्ष 2012 में संगठन में भर्ती होकर सीएनएम की सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ा। 2021 में एसीएम पद पर प्रमोट हुआ और 2023 से डिप्टी कमांडर के तौर पर कार्य कर रहा था।

आत्मसमर्पण की इस सफलता के पीछे डीआरजी, आईटीबीपी और जिला पुलिस बल की संयुक्त रणनीति और कड़ी मेहनत है। पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत सहायता प्रदान की जाएगी और अन्य माओवादियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की जाती है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, RAIPUR NEWS, मोहला-मानपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Accident : तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़े, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Next Article CG: राजीव विहार में चोरों का आतंक, हाईकोर्ट अधिवक्ता के घर पर निशाना...देखें वीडियो CG: राजीव विहार में चोरों का आतंक, हाईकोर्ट अधिवक्ता के घर पर निशाना…देखें वीडियो

Latest News

CG NEWS : आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला : मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड
छत्तीसगढ़ July 12, 2025
CG NEWS : अजीबो गरीब मामला, 25 वर्षीय युवती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़के को भगा लेजाकर किया था अनाचार  
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 12, 2025
CG NEWS : स्प्रिंगबोर्ड किड्स में ‘My Summer Vacation’ प्रतियोगिता, सभापति सूरज ने विजेताओं को सम्मानित व निर्णायक की भूमिका निभाई, कहा- रचनात्मक प्रोजेक्ट्स में झलकी नई पीढ़ी की सोच 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 12, 2025
स्प्रिंगबोर्ड किड्स में ‘My Summer Vacation’ प्रतियोगिता, सभापति सूरज ने विजेताओं को सम्मानित व निर्णायक की भूमिका निभाई, कहा- रचनात्मक प्रोजेक्ट्स में झलकी नई पीढ़ी की सोच।
Grand News July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?