Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Crime : ग्रीन सिटी कॉलोनी में तीन सूने मकानों में चोरी, कैश, जेवर और बाइक लेकर फरार हुए चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़

CG Crime : ग्रीन सिटी कॉलोनी में तीन सूने मकानों में चोरी, कैश, जेवर और बाइक लेकर फरार हुए चोर

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/04/16 at 7:04 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
SHARE

CG Crime : रायगढ़ शहर के गोवर्धनपुर मार्ग स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर तीन सूने मकानों के ताले तोड़ दिए और नकदी, जेवरात समेत एक बाइक चोरी कर ले गए। घटना के बाद कालोनीवासियों में दहशत का माहौल है। चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

- Advertisement -
Ad image

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के मकान नंबर 43 में रहने वाले तारकेश्वर सिंह अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने बिहार गए हुए थे। इसी तरह मकान नंबर 47 में रहने वाले कार्तिक पाल, जो शिवशक्ति प्लांट में कार्यरत हैं, कुछ दिन पहले कोलकाता गए थे। दोनों मकान सूने होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात इन घरों के ताले तोड़े और अंदर घुसकर आलमारी और पूजा स्थल से नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान समेट लिया।इतना ही नहीं, चोरों ने कॉलोनी के बी टावर में स्थित एक अन्य सूने मकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वहां कुछ खास सामान न मिलने पर उसे छोड़ दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके अलावा चोरों ने अपार्टमेंट परिसर से एक बजाज पल्सर बाइक भी चुरा ली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर उसी से भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर चक्रधरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मकान मालिकों को फोन के जरिए सूचना दी है और उनके लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इस वारदात के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

TAGGED: CG CRIME
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : पूर्व सीएम बघेल समेत कांग्रेस नेताओं ने ईडी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर जांच एजेसियां के दुरुपयोग का लगाया आरोप
Next Article CG: घासीपुर में जंगल की ज़मीन पर खेल! जांच में उजागर हुई सच्चाई, कलेक्टर ने डायवर्सन किया रद्द CG: घासीपुर में जंगल की ज़मीन पर खेल! जांच में उजागर हुई सच्चाई, कलेक्टर ने डायवर्सन किया रद्द

Latest News

Crime News: महासमुंद में पार्षद पर जानलेवा हमला, जन्मदिन पार्टी में हुई कहासुनी के बाद चाकू से किया वार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 28, 2025
CG NEWS: वायु सेना में अग्निवीर बनने युवाओ मिल रहा मार्गदर्शन
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 28, 2025
Crime News: दुर्ग में 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार — ज़मीन में गाड़े थे सोना-नकदी, DSDM से हुआ बरामद
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 28, 2025
CG NEWS: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत् धौड़ाई एवं कोहकमेटा में चलाया गया जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?