Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद में पकड़ा, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद में पकड़ा, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

Aarti Beniya
Last updated: 2025/04/18 at 4:42 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद में पकड़ा, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म
CG: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद में पकड़ा, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म
SHARE

रायगढ़। CG: सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान मधुबनी बिहार निवासी बिलाल एहसान (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

मामला 11 अप्रैल को उस वक्त सामने आया जब रायगढ़ निवासी एक युवती ने महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2018 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से बिलाल से हुई थी। जनवरी 2020 में बिलाल रायगढ़ आया और कोचिंग के बहाने रहने लगा। इस दौरान उसने युवती से शादी का वादा किया और जनवरी 2021 में शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार संबंध बनाए, लेकिन मार्च 2025 में युवती को जानकारी मिली कि बिलाल के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

- Advertisement -
Ad image

थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता का बयान दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/2025 धारा 376(2)(n) भादवि, 313 भादवि और आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम को दिल्ली एवं गाजियाबाद रवाना किया गया।

एएसआई नरेंद्र सिदार, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, आरक्षक सुरेश सिदार और सूर्यकांत सिंह की टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी को गाजियाबाद में ट्रेस कर रायगढ़ लाया। पूछताछ में आरोपी बिलाल एहसान पिता एहसान अहमद उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं0 10 ई- रिक्सा चौंक पुलिस लाइन के नजदीक भौवारा मधुबनी बिहार ने जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसे कल कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

TAGGED: cg, cg news, RAIGARH, Raigarh Crime News, RAIGARH NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुठभेड़ में ब CG BREAKING: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं 6 लाख की नगद राशि छोड़कर भागे नक्सली
Next Article GRAND NEWS : यें है कलयुग के श्रवण कुमार, अपनी माताजी को स्कूटर में लेकर चारों धाम यात्रा कराने निकले, अब तक तय कर चुके है 56 किमी से ज्यादा का सफर

Latest News

  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG CRIME NEWS : गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बताई जा रही यह वजह 
Sarangarh - Bilaigarh क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS : बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 20, 2025
Foreign devotees of Bajrangi: बजरंगी के विदेशी भक्त जिनकी हनुमान पर है अटूट आस्था, जानें कब और कैसे उन पर बरसी हनुमत कृपा
Grand News NATIONAL दिल्ली देश धर्म रोचक खबरें वायरल वीडियो July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?