Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : “सेंट्रिंग प्लेट से संवारा भविष्य, जांजगीर-चांपा की महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की कहानी”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : “सेंट्रिंग प्लेट से संवारा भविष्य, जांजगीर-चांपा की महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की कहानी”

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/20 at 9:42 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : "सेंट्रिंग प्लेट से संवारा भविष्य, जांजगीर-चांपा की महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की कहानी"
CG NEWS : "सेंट्रिंग प्लेट से संवारा भविष्य, जांजगीर-चांपा की महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की कहानी"
SHARE

बलौदा।CG NEWS :जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत हो रहे मकानों के निर्माण कार्य में अब महिलाओं की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर जय माँ चंडी स्व सहायता समूह की महिलाएं सेंट्रिंग प्लेट और बल्ली लगाने जैसे तकनीकी कार्यों में न केवल दक्षता हासिल कर रही हैं, बल्कि अपनी मेहनत और आत्मनिर्भरता से आजीविका की नई राह भी बना रही हैं।

बलौदा जनपद की ग्राम पंचायत बछोद की *रत्ना सिंह गोड़* जैसी महिलाएं इस बदलाव की मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने अपने समर्पण और सीखने की ललक से यह दिखा दिया है कि यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

- Advertisement -
Ad image

प्रशासन का मिला सहयोग

- Advertisement -

इस पूरे प्रयास को दिशा और गति मिली है कलेक्टर आकाश छिकारा तथा जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन से। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्य से जोड़ा गया। जनपद पंचायत बलौदा के सीईओ रोहित नायक ने बताया कि यह कार्य पहले पुरुषों का माना जाता था, लेकिन महिलाओं ने अपनी मेहनत से इस सोच को बदल दिया है।

- Advertisement -

शुरुआत में था डर, अब है आत्मविश्वास

समूह की सदस्यों ने बताया, “शुरुआत में हमें डर था कि यह कार्य मुश्किल होगा, लेकिन प्रशिक्षण और एक-दूसरे के सहयोग से हम इसे सफलतापूर्वक कर पा रहे हैं।” अब ये महिलाएं आत्मनिर्भर हैं और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती दे रही हैं।

बदलाव की मिसाल बनी रानी सविता और उनका समूह

शांति स्व सहायता समूह की सदस्य रानी सविता बताती हैं कि अब तक बछोद नवापारा, चारपारा, महूदा, सुल्तानार समेत कई पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास और निजी आवासों में सेंट्रिंग प्लेट का कार्य किया गया है। इसके बदले समूह को करीब 5 लाख 72 हजार रुपए की आय हुई है। इस राशि से उन्होंने समूह का ऋण चुकाया और अपने घर का भी निर्माण कार्य पूरा किया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम

इन महिलाओं की भागीदारी से न केवल निर्माण कार्यों में तेजी आई है, बल्कि स्थानीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत मिसाल भी कायम हुई है। सेंट्रिंग जैसे तकनीकी और श्रम-प्रधान कार्यों में महिलाएं अब अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

TAGGED: cg news, बलौदा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS :अकलतरा-बलौदा मार्ग पर गुड फ्राइडे पर विशेष आयोजन, प्रभु यीशु के बलिदान को किया गया स्मरण CG NEWS :अकलतरा-बलौदा मार्ग पर गुड फ्राइडे पर विशेष आयोजन, प्रभु यीशु के बलिदान को किया गया स्मरण
Next Article CG NEWS :हितग्राही मॉड्यूल और C-MAM मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण प्रबंधन की दी जा रही जानकारी CG NEWS :हितग्राही मॉड्यूल और C-MAM मॉड्यूल के माध्यम से कुपोषण प्रबंधन की दी जा रही जानकारी

Latest News

CG NEWS: राशन वितरण में शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही करें: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG NEWS : घर के दूसरी मंजिल से गिरने से महिला की मौत, भाई और मां ने धक्का देकर गिराने का लगाया आरोप 
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?