Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : परशुराम जयंती को लेकर सर्वसमाज की बैठक आयोजित, भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : परशुराम जयंती को लेकर सर्वसमाज की बैठक आयोजित, भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/20 at 12:58 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : परशुराम जयंती को लेकर सर्वसमाज की बैठक आयोजित, भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर
CG NEWS : परशुराम जयंती को लेकर सर्वसमाज की बैठक आयोजित, भव्य शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर
SHARE

रायगढ़।CG NEWS : परशुराम जयंती के अवसर पर इस वर्ष एक बार फिर रायगढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर हंडी चौक स्थित परशुराम मंदिर में सर्वसमाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की जयंती को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप में मनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार की शोभायात्रा को पहले से कहीं अधिक भव्य और ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा। बैठक में ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव साझा किए। सभी ने आयोजन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -
Ad image

ब्राह्मण सेवा समिति के सचिव आदित्य कुमार शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर समाज में गहरी आस्था और उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती के माध्यम से समाज को एकजुट करने और ब्राह्मण एकता को मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।

- Advertisement -

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष की शोभायात्रा में विशेष रथ सजावट, भजन मंडलियां, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को शामिल किया जाएगा, जिससे यह कार्यक्रम जनमानस के बीच अधिक आकर्षक और प्रेरणादायी बन सके। बैठक में यह भी बताया गया कि बीते 25 वर्षों से यह शोभायात्रा परंपरागत रूप से निकाली जाती रही है और हर वर्ष इसकी भव्यता में वृद्धि हो रही है।

- Advertisement -

यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देगा। आयोजकों ने समस्त रायगढ़वासियों से अपील की है कि वे शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान परशुराम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करें।

TAGGED: cg news, रायगढ़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS :भांजी की मौत के शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत CG NEWS :भांजी की मौत के शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत
Next Article छत्तीसगढ़ एथलीट एसोसिएशन के अध्यक्ष जी.एस. बाम्बरा प्रकाश पर्व पर सेवा भाव से रोशन हुआ टेमरी ग्राम पंचायत, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ, जी.एस. बाम्बरा के नेतृत्व में वर्षों से चल रही सेवा यात्रा को मिला जनसमर्थन

Latest News

New Honda Activa 6G : 55 kmpl माइलेज वाली नई Honda Activa 6G लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
Exclusive Grand News टेक्नोलॉजी June 30, 2025
Amazing work: बसना के मेकेनिक का कमाल! पुरानी साइकिल को बना डाली इलेक्ट्रिक, एक चार्ज में चलेगी 30 किलोमीटर
Grand News Technology छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashifal 30 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान!
Grand News राशिफल June 30, 2025
Bihar assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने नियुक्त किए AICC पर्यवेक्षक
Grand News June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?