जगदलपुर। CG NEWS : संभाग मुख्यालय जगदलपुर के निकट ग्राम एकटागुड़ा में माता हिंगलाजिन मंदिर में हर साल वार्षिक मंडई का आयोजन होता है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव अपने परिवार के साथ माता हिंगलाजिन मंदिर पहुंच पूजा अर्चना करते सभी के सुख समृद्धि की माता से कामना किया। वहीं एकटागुड़ा ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का बस्तर के पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने स्वागत किया ।
एकटागुड़ा के वार्षिक मंडई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि एकटागुड़ा मे माता हिंगलाजिन मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। वहीं आयोजित वार्षिक मंडई का अपना ऐतिहासिक महत्व है । हमारी बस्तर की पहचान संस्कृति ,मेला, मंडई से है। हम आज भी पारंपरिक तरीके से मेला बनाते है जिसका अपना महत्व है। मेला में आयें सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं । वहीं मेला में प्रमुख रूप से माता पुजारी जयराम, मुन्ना लाल विश्वकर्मा,डा. व्ही एस राजपूत व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।