Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS : जम्मू कश्मीर में फंसे रायपुर-भिलाई के 75 पर्यटक, श्रीनगर के होटल में ठहराया गया, गृहमंत्री विजय शर्मा लगातार पर्यटकों के संपर्क में 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़देश

GRAND NEWS : जम्मू कश्मीर में फंसे रायपुर-भिलाई के 75 पर्यटक, श्रीनगर के होटल में ठहराया गया, गृहमंत्री विजय शर्मा लगातार पर्यटकों के संपर्क में 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/04/23 at 3:47 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। GRAND NEWS : जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद सभी टूरिस्टों को रोक दिया गया है। इसमें भिलाई के 10 और रायपुर के 65 समेत 75 पर्यटकों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनगर के होटल में ठहराया गया हैं। एक महिला ने वीडियो जारी कर यह जानकारी भी सांझा की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरअसल, श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर बड़ा आतंकवादी हमला हुआ। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। इसमें नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए हैं।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-23-at-3.26.11-PM.mp4

बड़ी संख्या में पहुंचे हैं छग के पर्यटक

- Advertisement -

कश्मीर घूमने के लिए छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। हमले के बाद 75 लोगों को श्रीनगर के होटल में ठहराया गया है। राज्य सरकार उन सभी को सुरक्षित लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ये सभी पर्यटक मंगलवार को ही पहलगाम पहुंचे थे। आतंकी घटना के तुरंत बात फोर्स ने सभी पर्यटकों को रोक दिया गया है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-23-at-3.26.11-PM-1.mp4

पहलगाम में जिस जगह पर छत्तीसगढ़ के पर्यटक रुके थे, वहां से बैसरन घाटी की दूरी कुछ ही घंटों की है। इसलिए उन्हें पहले ही रोक दिया गया और फिर सुरक्षित लाकर श्रीनगर के एक होटल में ठहराया गया है।

कश्मीर को किया गया बंद

सुरक्षा के लिहाज से जम्मू कश्मीर को बंद कर दिया गया है। सभी जगह सेना तैनात कर दी गई है। जो भी पर्यटक बाहर जा रहे हैं, उनके गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही उन्हें बाहर जाने दिया जा रहा।

राज्य सरकार पर्यटकों के संपर्क में

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के लोगों से बातचीत की है। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा भी लगातार पर्यटकों से संपर्क में हैं।

रायपुर के एक युवक की हत्या

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की मौत हुई है। मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि भी दी है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले, पहलगाम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS : देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय बोले – टेक्सटाइल के क्षेत्र में छग की नई पॉलिसी देश में सबसे बेहतर
Next Article Pahalgam Attack : शादी के सातवें दिन शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, ताबूत से लिपटकर रोती रहीं पत्नी हिमांशी, देखकर हर आंख हुई नम

Latest News

CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
करियर छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?