Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS :पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, पुतला दहन कर जताया विरोध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
दुर्ग

CG NEWS :पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, पुतला दहन कर जताया विरोध

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/04/24 at 10:39 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS :पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, भिलाई में पुतला दहन कर जताया विरोध
CG NEWS :पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, भिलाई में पुतला दहन कर जताया विरोध
SHARE

दुर्ग। CG NEWS :जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा निहत्थे हिन्दू पर्यटकों की बर्बर हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय घटना को लेकर देश भर में तीव्र आक्रोश है और विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में भी पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला।

भिलाई के सिविक सेंटर में जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र (छत्तीसगढ़ प्रांत) और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद”, जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

- Advertisement -
Ad image

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गगन गोयल ने इस आतंकी हमले को केवल एक घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित धार्मिक हमले की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब केवल निंदा करने से बात नहीं बनेगी, हमें आत्मरक्षा के लिए एकजुट होना होगा। “हम सबको अब शस्त्र उठाने की आवश्यकता है,” उन्होंने जोर देकर कहा।

- Advertisement -

भाजपा नेता जयप्रकाश यादव ने इसे “गौरीनिंदिनी घटना” करार देते हुए कहा कि जो पर्यटक सुकून की तलाश में पहलगाम गए थे, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने मांग की कि अब पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

- Advertisement -

प्रदर्शन में कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आम नागरिकों ने भी भारी संख्या में पहुंचकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता और विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करे ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

भिलाई के इस उग्र प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि देश अब आतंकवाद के खिलाफ और अधिक सख्त रवैया अपनाने के मूड में है।

 

TAGGED: cg news, दुर्ग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अतिक्रमण के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई, व्यापारियों को दी गई समझाइश CG NEWS : अतिक्रमण के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई, व्यापारियों को दी गई समझाइश
Next Article BIG NEWS :भारत में पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक X हैंडल ब्लॉक, बढ़ते द्विपक्षीय तनाव के बीच बड़ा कदम BIG NEWS :भारत में पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक X हैंडल ब्लॉक, बढ़ते द्विपक्षीय तनाव के बीच बड़ा कदम

Latest News

 BREAKING NEWS : सीएम के काफिले की गाड़ियों में डीजल की जगह पानी ! मचा हड़कंप, पेट्रोल पंप सील
Breaking News मध्य प्रदेश June 27, 2025
Sugamya Bharat App : सुगम्य भारत ऐप हुआ और अधिक स्मार्ट, दिव्यांगजनों व बुज़ुर्गों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी
देश June 27, 2025
CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?